भोपालमध्य प्रदेश

भोपाल: बीजेपी नेत्री को मंदिर विवाद में गुर्जरों ने पीटा, सड़क पर घसीटा

भोपाल: बीजेपी नेत्री को मंदिर विवाद में गुर्जरों ने पीटा, सड़क पर घसीटा

​भोपाल,यशभारत। राजधानी भोपाल के सूखी सेवनिया क्षेत्र में मंदिर जाने के विवाद को लेकर बीजेपी बिलखिरिया मंडल की महामंत्री सकुन शर्मा (55) को गुर्जर समाज के कुछ लोगों ने बुरी तरह पीटा और सड़क पर घसीटा। घटना शुक्रवार रात की है, जिसका वीडियो शनिवार को सामने आया है।

1759577602 comp 331 1759569768

​सिद्ध नगर कॉलोनी की रहने वाली सकुन शर्मा का आरोप है कि कॉलोनी के शिव मंदिर पर गुर्जर समाज के लोगों ने कब्जा कर लिया है और वे ब्राह्मण समाज के लोगों को वहां पूजा करने से रोकते हैं। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद चल रहा था।
​पीड़िता का आरोप:
सकुन शर्मा के अनुसार, शुक्रवार शाम वह पूजा के लिए मंदिर जा रही थीं, तभी सामने रहने वाले गुर्जर समाज के परिवार ने उनसे अपशब्द कहे। विरोध करने पर मामला बढ़ा। पहले उन्होंने खुद को घर में बंद कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस के समझाने के बाद वह जब थाने में शिकायत दर्ज कराने जा रही थीं, तब बलराम गुर्जर, सुनील गुर्जर, अनुराग गुर्जर, अन्नू गुर्जर और गीता गुर्जर सहित अन्य लोगों ने उन्हें घेर लिया। आरोपियों ने उन्हें जमीन पर गिराकर लातों और चांटों से जमकर पीटा। उन्होंने यह भी बताया कि कुछ दिन पहले इसी वजह से एक पंडित परिवार से भी मारपीट की गई थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button