जबलपुरमध्य प्रदेश

रीवा-इतवारी ट्रेन के एसी कोच में सांप निकलने की खबर से यात्रियों में दहशत

आधे घंटे तक रेस्क्यू चलने के बाद गंतव्य को रवाना हुई ट्रेन

जबलपुर यशभारत।बीती रात मुख्य रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 3 में उस समय हड़कंप की स्थिति निर्मित हो गई जब रीवा इतवारी ट्रेन के एसी कोच में अचानक सांप निकलने की खबर यात्रियों को लगी। इस मामले की सूचना यात्री द्वारा कंट्रोल को दी गई थी इसके बाद रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और पूरे कोच को खाली करा कर सांप की तलाशी गई। करीब आधे घंटे तक रेस्क्यू टीम द्वारा पूरे कोच में छानबीन के बाद भी कहीं भी सर्प दिखाई नहीं दिया। उसके बाद ट्रेन को गंतव्य के लिए रवाना किया गया हालांकि इस दौरान कोच में सवार यात्रियों में दहशत का माहौल रहा।

जानकारी के अनुसार एसी टू कोच में बैठे यात्रियों की नजर अचानक फर्श पर रेंगते सांप पर पड़ी। लोगों ने शोर मचाया और तुरंत टीटीई व रेलवे कर्मचारियों को जानकारी दी। इसके बाद कंट्रोल रूम के जरिए वन विभाग और रेस्क्यू टीम को बुलाया गया। टीम ने कोच की तलाशी ली गई लेकिन सांप नहीं मिला।

करीब 30 मिनट तक चली जांच और रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद जब कोच को सुरक्षित घोषित किया गया, तब जाकर ट्रेन को रवाना किया गया। इस दौरान यात्रियों की सांसें अटकी रहीं। हालांकि, सांप के जहरीला होने की पुष्टि नहीं हो पाई है। वहीं रेलवे अधिकारियों का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है। साथ ही ट्रेन की साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। वहीं, यात्रियों ने कहा कि ऐसी घटनाएं यात्रा के दौरान भय का माहौल पैदा करती हैं और रेलवे को इस दिशा में और सख्त कदम उठाने होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button