मध्य प्रदेशराज्य
रेलवे स्टेशन में मिला युवक का शव: मृतक के दाहिने हाथ पर आशीष लिखा है और सीने पर हैं बाज का निशान

सागर lसागर के रेलवे स्टेशन परिसर में उस वक्त हड़कंप मच गया जब यहां युवक का शव मिला। शव देखा आसपास मौजूद लोगों ने जीआरपी को सूचना दी। जीआरपी मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा बनाया। मृतक के दाहिने हाथ पर अंग्रेजी भाषा में आशीष लिखा है और मेरी जान दिल गुदा हुआ है। सीने पर बाज का निशान है lशव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। जीआरपी मर्ग कायम कर मामले में जांच कर रही है। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।
जानकारी के अनुसार, रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 2 पर स्थित मुसाफिर खाना में एक युवक जमीन पर पड़ा था। आसपास के लोगों ने देखा तो वह बेहोश पड़ा था। सूचना पर जीआरपी मौके पर पहुंची और जांच की। जिसमें पता चला कि युवक की मौत हो चुकी है। जीआरपी मामले की जांच में जुटी हैl







