जबलपुरमध्य प्रदेश
जबलपुर में कलेक्टर को सुनाई आशा-उषा कार्यकर्ताओं ने अपनी व्यथा
मानदेय सहित अन्य मांगे पूरी न होने से नाराज

जबलपुर, यशभारत। सरकार की हर योजना को जमीन तक पहुंचाने वाली आशा-ऊषा कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी है कि यदि अब भी सरकार ने उनकी उपेक्षा की तो वे एक बार फिर उग्र आंदोलन करेंगी।
बुधवार को आशा-उषा सहयोगी एकता यूनियन ने कलेक्टर कार्यालय में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। उन्होंने कलेक्टर के नाम संयुक्त कलेक्टर को ज्ञापन भी सौंपा।दरअसल, कैबिनेट की बैठक में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं का मानदेय बढ़ाने का फैसला लिए जाने के बाद आशा और ऊषा कार्यकर्ताओं के सब्र का बांध टूट चुका है. आशा-ऊषा कार्यकर्ताओं का कहना था कि सरकार उनसे विभिन्न योजनाओं से जुड़ा हर काम पकड़ा देती है, लेकिन मानदेय बढ़ाने के नाम पर उन्हें हमेशा आश्वासन का झुनझुना थमा दिया जाता है।







