ग्वालियर l माधौगंज थाना अंतर्गत लापता युवक के अचानक सामने आने के बाद मामले में अब नया मोड़ आ गया है, तांत्रिक दोस्तों के साथ मिलकर कर्ज से परेशान युवक धन खोज रहा था और अचानक ही लापता हो गया जब पुलिस ने जांच की तो पता चला कि विकास शहर में ही था l
बताया जा रहा है कि 20 अगस्त को लापता हुआ विक्की उर्फ विकास शिवहरे घर लौट आया। युवक ने लापता होने के दो दिन बाद परिजनों को एक वीडियो भेजा था, जिसमें खुद पर कर्ज होने से परेशान होने की बात कही थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है l
लापता की सूचना के बाद पुलिस युवक की तलाश में जुटी थी, तभी 24 अगस्त को पनिहार थाना क्षेत्र के रेलवे ट्रैक से एक डीकंपोज बॉडी मिली। विकास के परिजन उसकी पहचान नहीं कर पाए, तो पुलिस उसके डीएनए टेस्ट की तैयारी कर रही थी। पुलिस को यह भी पता चला कि विकास तांत्रिक दोस्तों के संपर्क में था और धन खोजने के प्रयास में लगा था। पुलिस ने जैसे ही तांत्रिक दोस्तों को हिरासत में लिया। विकास सामने आ गया।
शहर में ही मौजूद था विकास
तफतीश के दौरान पुलिस ने ग्वालियर बस स्टैंड के पास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो विकास देखा गया l
Back to top button