दूरसंचार सुरक्षा, कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए किए जा रहे प्रयास – पोर्टल के माध्यम से नागरिक देख सकेंगे मोबाइल कनेक्शन

दूरसंचार सुरक्षा, कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए किए जा रहे प्रयास
– पोर्टल के माध्यम से नागरिक देख सकेंगे मोबाइल कनेक्शन
भोपाल यशभारत। दूरसंचार विभाग दूरसंचार सुरक्षा और कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए विभिन्न प्रयास कर रहा है। संचार साथी पोर्टल के माध्यम से नागरिक अपने नाम पर जारी मोबाइल कनेक्शन देख सकते हैंं। इतना ही नहीं खोए चोरी हुए मोबाइल की रिपोर्ट सीईआईआर पर दर्ज कर सकते हैं। मोबाइल हैंडसेट की सत्यता जांच सकते हैं तथा सदिग्ध स्पैम कॉल एवं एसएमएस की रिपोर्ट कर सकते हैं। यह जानकारी दूरसंचार विभाग के अपर महानिदेशक श्रीरामजी तिवारी ने गुरुवार को आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान दिए हैं। उन्होंने बताया कि फाइनेंशियल प्रलैंड रिस्क इंडिकेटर प्रणाली के माध्यम से बैंकों, प्रदाताओं एवं वित्तीय संस्थानों को साइबर ठगी में प्रयुक्त मोबाइल नंबरों की पहचान करने में सहायता मिल रही है। इसके लिए मध्यप्रदेश में दूरसंचार विभाग, कानून प्रवर्तन एजेंसियों एवं सेवा प्रदाताओं की संयुक्त टास्क फोर्स गठित की गई है।
प्रदेश में 1.24 लाख से अधिक डिवाइस ब्लॉक
अपर महानिदेशक ने बताया कि मध्यप्रदेश में अब तक 1.24 लाख से अधिक डिवाइस ब्लॉक, 80 हजार से अधिक ट्रेस तथा 26,611 डिवाइस रिकवर किए गए है, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 10.35 करोड़ है।
लगभग 95,000 संदिग्ध नंबर, नो स्पैम गतिविधियों में प्रयुक्त हो रहे थे जिन्हें डिस्कनेक्ट निलंबित किया गया है। नागरिक जागरूकता के लिए स्मार्ट सिटी डिस्प्ले, दूरदर्शन मध्यप्रदेश कार्यक्रम तथा रेलवे स्टेशनों के माध्यम से संदेश प्रसारित किए जा रहे हैं।
उन्होंने बताया कि एलडब्ल्यूई धरण परियोजना के अंतर्गत बालाघाट, डिंडोरी एवं मंडला में 26 साइटों में से 24 साइटें चालू है, जिससे 24 गांवों में 4जी सेवा उपलब्ध है। यूएसओएफ 502 परियोजना के अंतर्गत सभी 140 साइटें चालू कर दी गई हैं, जिससे 8 आकांक्षी जिलों के 151 गानों को कवरेज मिला है। 4 जी सैचुरेशन योजना के अंतर्गत बीएसएनएल द्वारा 1,159 साइटें चालू की जा चुकी है, जिनसे 1,881 गांवों में 4 जी सेवा उपलब्ध हो रही है।
नागरिकों से की गई यह अपील
खोए या चोरी हुए मोबाइल की रिपोर्ट वेबसाइट पर दर्ज करें। अपने नाम से जारी मोबाइल कनेक्शनों की जानकारी देखें।







