मध्य प्रदेशराज्य
विकास के कोरे वायदे : पक्की सड़क का इंतजार : मूलभूत सुविधाओं से वंचित, गर्भवती महिलाओं को खाट से लेकर जाना पड़ता है मुख्य मार्ग तक

डिंडोरी lजिले का गांव जहां आज भी गांव के रहवासी अपनी मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं, गांव में एक आंगनबाड़ी भवन और एक प्राथमिक शाला है, जो जर्जर हो चुके हैं lइस गांव में जहां 250-300 लोग निवासरत है। गांव के दूसरी ओर एक नदी के उस पार ग्राम पंचायत भवन जुगदई, 12 वी तक विद्यालय, हास्टल, खाद्य दुकान है पर नदी पार करने के लिए ना ही पुल है ना ही नदी तक पहुंच मार्ग।
हम बात कर रहे हैं डिंडोरी जिले के विकास खंड करंजिया अंतर्गत ग्राम पंचायत जुगदई के पोषक ग्राम करोंदी की, जहां लोग सुविधाओं के आभाव में जिंदगी जी रहे हैं। गांव में पहुंचने के लिए कीचड़ भरे रास्तों से होकर गुजरना पड़ता है और ग्रामीण बताते हैं कि उन्हें आवागमन के आभाव में बच्चों को विद्यालय पहुंचने और किसी बीमार व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाने में कितनी दिक्कत होती होगी। बरसात में ही नहीं बारह महीने इस गांव में एम्बूलैंस नहीं जा पाती है और गांव के बीमार लोगों और गर्भवती महिलाओं को खटिया के माध्यम से मुख्य सड़क तक लगभग आधा से एक किलोमीटर पैदल चलकर लाना पड़ता है। ग्रामीण बताते हैं कि यहां ना पीने के लिए शुद्ध पानी मिल पा रहा है और न ही शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था। सड़क ना होने के चलते नदी के दूसरी ओर ग्राम पंचायत तक जाने के लिए बरसात में 10 किलोमीटर का चक्कर लगाकर जाना पड़ता है। अस्पताल और राशन के लिए भी जाना मजबूरी बनी रहती है जिसके लिए हमको 10-15 किलोमीटर चक्कर लगाकर जाना पड़ता है।
इनका कहना है ….
हमारे गांव में रोड़ की बहुत समस्या है हम लोग चल नहीं पाते है – शिवकरण, ग्रामीण
हमारे बच्चे बरसात में स्कूल नहीं जा पाते क्योंकि पुल नहीं बना है, राशन लेने 10-15 किलोमीटर चक्कर लगाकर जाना पड़ता है – संजय, ग्रामीण
हमारे यहां रोड़ की बहुत समस्या है, सरकार से मांग है की रोड़ बनाया जाए l
चैन सिंह , पंच ग्राम पंचायत जुगदई
हमारे यहां यदि कोई बीमार हो जाए तो उसको खटिया में लेकर जाना पड़ता है, 12 महिने यहां गाड़ी और एम्बूलैंस नहीं आ पाती है l
कविता बाई, ग्रामीण







