जबलपुरमध्य प्रदेश

श्योपुर, सिंगरौली के नवीन शासकीय चिकित्सा महाविद्यालयों का लोकार्पण

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जे पी नड्डा व सीएम ने किया

जबलपुर। जबलपुर के नेताजी सुभाष चंद्र बोस सांस्कृतिक सूचना केन्द्र में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा के मुख्य आतिथ्य एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शामिल हुए। जे पी नड्डा और मुख्यमंत्री ने दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल,महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू और भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा भी मौजूद रहे।

03 29

कार्यक्रम की शुरुआत में जे पी नड्डा और मुख्यमंत्री सहित मंच पर उपस्थित सभी अतिथयों का स्वागत किया गया। इसके बाद जे पी नड्डा और मुख्यमंत्री ने श्योपुर और सिंगरौली के दो दो नवीन शासकीय चिकित्सा महाविद्यालयों का लोकार्पण किया।

02 35

आयुष्मान भारत और वय वंदना योजना की शुरुआत करते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जे पी नड्डा ने पीबीसी कार्डधारियों को इसकी सौगात दी । इसके बाद आयुष्मान सखी और आशा संवाद का शुभांरभ किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button