जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

मुख्यमंत्री को लेकर facebook पर विवादित पोस्ट, आक्रोशित भाजपाई पहुंचे थाने ….. पढ़े क्या है पूरा मामला

जबलपुर यश भारत। फेसबुक पर मुख्यमंत्री मोहन यादव को लेकर की गई आपत्तिजनक पोस्ट के कारण भाजपा कार्यकर्ताओं में रोष व्याप्त हो गया। और जैसे ही यह खबर भाजपा के लोगों में पहुंची वह एकत्र होकर मामला दर्ज कराने आधाताल थाने पहुंच गए तथा विवादित पोस्ट डालने वाले के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे तत्काल गिरफ्तार किए जाने की मांग कर रहे थे। इस मामले को लेकर रविवार की शाम अधारताल थाने में काफी देर तक देर तक गहमागहमी का माहौल निर्मित रहा। भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष मनीष अग्रहरि पार्षद विमल राय दीपक पटेल मंडल महामंत्री सुदीप सिंह हेमराज उपाध्याय मुकेश रजक नेपाल सिंह राजपूत सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने थाना प्रभारी के विवादित पोस्ट डालने वाले को गिरफ्तार करने की मांग की है। पोस्ट डालने वाले का नाम सुरेश मिश्रा बताया जा रहा है। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

IMG 20250824 WA0049

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button