भोपाल

जंगल में गड़रियों के डेरे से 83 भेड़ चोरी, कीमत का खुलासा नहीं -अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

जंगल में गड़रियों के डेरे से 83 भेड़ चोरी, कीमत का खुलासा नहीं
-अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस
भोपाल, यशभारत।
सूखीसेवनिया के जंगल से अज्ञात शातिर चोर गड़रियों के डेरे से लाखों रूपए कीमत की 83 भेड़ें चुराकर ले गए। वारदात के वक्त डेरे पर मौजूद सभी गड़रिये गहरी नींद में सो रहे थे। सुबह उन्हें भेड़ चोरी होने का पता चला। इसके बाद फरियादी ने थाने पहुंच कर शिकायत की थी। जिसकी जांच के बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का केस दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस आसपास के इलाकों से आरोपियों के बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है।
एएसआई राजेश दंडोतिया ने बताया कि ग्राम पाल जिला पाली राजस्थान निवासी गोवर्धन देवासी पुत्र धन्नालाल(45) गड़रिया है और उसकी स्वंय की भेड़ हैं। वह अपने समाज के अन्य गड़रियों के साथ राजस्थान से भेड़ चराने के लिए निकला था। कुछ दिन पहले सभी गड़रियों ने भेड़ चराने के लिए एकता नगर सूखीसेवनिया का जंगल चुना और वहीं पर अपना डेरा डाला था। मंगलवार-बुधवार की रात सभी गड़रिये अपने डेरे पर सो रहे थे और भेड़ डेरे पर ही इक_ी थी। बुधवार तडक़े करीब चार बजे कोई अज्ञात व्यक्ति फरियादी की 210 भेड़ में से 83 भेड़ चुराकर ले गया। चोरी गई भेड़ों की कीमत का खुलासा नहीं हो सका है। हालांकि बताया जा रहा है कि 83 भेड़ों की कीमत लाखों में हैं। भेड़ चोरी होने का पता चलने पर फरियादी ने थाने पहुंच कर शिकायत की थी। इसके बाद पुलिस ने जांच कर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button