गडकरी के आगमन से शहर को मिल सकता है फिर कोई बड़ा प्रोजेक्ट
देश का सबसे बड़ा केबल स्टे ब्रिज

जबलपुर । शनिवार 23 अगस्त को जबलपुर को यातायात व्यवस्था में ऐतिहासिक सौगात मिलने जा रही है। मदनमहल से दमोह नाका तक निर्मित 6.855 किलोमीटर लंबे और 1052 करोड़ की लागत से बने प्रदेश के सबसे बड़े फ्लाईओवर का लोकार्पण किया जाएगा। इस अवसर पर केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव उपस्थित रहेंगे। इसके पहले भी जब-जब केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी शहर आए हैं तो कोई ना कोई बड़ी सौगात जरूर मिली चाहे रिंग रोड की सौगात हो या ब्रिज की सौगात हो या फिर केबल कार की सौगात हो इस बार भी बड़ी सौगात शहर के खाते में आने वाली है।
देश का सबसे बड़ा केबल स्टे ब्रिज

इस फ्लाईओवर की खासियत इसका 192 मीटर लंबा सिंगल स्पान केबल स्टे ब्रिज है, जो रेल मार्ग के ऊपर बना है। इसके अलावा रानीताल और बल्देवबाग क्षेत्र में 3 बो-स्ट्रिंग स्टील ब्रिज भी शामिल हैं। यातायात सुगमता के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए फ्लाईओवर के नीचे 50 हजार पौधे लगाए गए हैं और ओपन जिम, बास्केटबॉल कोर्ट तथा बच्चों के पार्क विकसित किए गए हैं।
फ्लाईओवर की प्रमुख विशेषताएँ
कुल लंबाई : 6.855 किलोमीटर
लागत : लगभग 1052 करोड़ रुपये
192 मीटर लंबा सिंगल स्पान केबल स्टे ब्रिज रेलमार्ग के ऊपर
3 बो-स्ट्रिंग स्टील ब्रिज (रानीताल – 2, बल्देवबाग – 1)
फ्लाईओवर के नीचे 50 हज़ार पौधों का रोपण
नागरिक सुविधाएँ : ओपन जिम, बास्केटबॉल कोर्ट, बच्चों के पार्क
यात्री सुविधा : 10 स्थानों पर दिशा सूचक बोर्ड







