देश

माइनिंग कॉन्‍क्लेव में शामिल होने 1500 से ज्यादा उद्योगपतियों ने कराए पंजीयन, विधायक और कलेक्टर ने किया स्थल निरीक्षण, मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्‍यातिथ्‍य में आयोजित होगा समारोह

कटनी ,यशभारत। जिले की समृद्ध खनिज संपदा के खनन क्षेत्र में निवेश संवर्धन और आधुनिक तकनीकों को अपनाकर खनिज संसाधनों के कुशल उपयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्‍य से जिले में आगामी 23 अगस्‍त को मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्‍य आतिथ्‍य में माइनिंग कॉन्‍क्‍लेव का आयोजन होना है। इसके मद्देनजर मुड़वारा विधायक संदीप जायसवाल और कलेक्‍टर दिलीप कुमार यादव, पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्‍वकर्मा सहित खनिज विभाग और वरिष्‍ठ प्रशासनिक अधिकारियों ने आयोजन स्‍थल होटल अरिंदम का निरीक्षण किया।

गौरतलब हैं की कटनी में आयोजित होने वाली माइनिंग कॉन्‍क्‍लेव में प्रदेश सहित देश भर के खनन क्षेत्र में कार्य करने वाले नामचीन उद्योगपति शामिल होंगे। इस कॉन्‍क्‍लेव में देश और प्रदेश के नामचीन उद्योगपतियों ने शामिल होने के लिए रूचि प्रदर्शित की है। इस के लिए कलेक्टर ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों सहित विभागीय अधिकारियों के स्‍थल का निरीक्षण कर मंचस्‍थल, प्रदर्शनी स्‍थल, उद्योगपतियों के साथ वन-टू-वन चर्चा स्‍थल, सेक्‍टोरियल प्रेजेंटेशन, पार्किंग स्‍थल आदि का जायजा लिया और अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान जिला पंचायत के सीईओ शिशिर गेमावत, अतिरिक्‍त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहेरिया, एसडीएम कटनी प्रमोद कुमार चतुर्वेदी, उपसंचालक खनिज रत्‍नेश दीक्षित, नगर निगम कमिश्‍नर नीलेश दुबे, विवेक श्रीवास्‍तव, आरटीओ संतोष पाल, यातायात निरीक्षक राहुल पाण्‍डेय आदि मौजूद रहे।

तैयारियों के संबंध में की चर्चा

कलेक्टर दिलीप कुमार यादव ने साप्ताहिक समीक्षा बैठक में विभिन्न विभागों के कामकाज की गहन समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने माइनिंग कॉन्‍क्‍लेव की तैयारियों, सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों, ग्राम भजिया में आयोजित लोक सुनवाई सह जनसंवाद के दौरान प्राप्‍त शिकायतों एवं उर्वरक की उपलब्‍धता आदि की समीक्षा करते हुये अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए।इस दौरान जिला पंचायत के सीईओ शिशिर गेमावत और अपर कलेक्‍टर साधना परस्‍ते भी मौजूद रहे। बैठक में विशेष रूप से जिले में आयोजित होने वाली माइनिंग कॉन्‍क्‍लेव की तैयारियों के संबंध में चर्चा करते हुये सभी अधिकारियों को इस कॉन्‍क्‍लेव के दौरान पूरी सजगता और सक्रियता से उपस्थित रहने के निर्देश दिए। उन्‍होंने कहा कि सभी अधिकारी सौंपे गये दायित्‍वों का पूरी गंभीरता से निर्वहन करेंगे। माइनिंग कॉन्‍क्‍लेव हेतु अब तक देशभर से 1500 से अधिक नामी-गिरामी उद्योगपति व निवेशक पंजीयन करवा चुके हैं।

Screenshot 20250819 215026 WhatsApp2

Screenshot 20250819 215001 WhatsApp2

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button