विश्व आदिवासी दिवस पर आदिवासियों का प्रदर्शन

जबलपुर यश भारत। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर एक तरफ जहां शहर में विविध कार्यक्रम आयोजित हुए वहीं दूसरी तरफ बिरसा मुंडा तिराहा प्रतिमा स्थल पर आदिवासी शबरी महासंघ के तत्वावधान में आदिवासियों के उत्पीड़न शोषण और उनकी जमीनों पर भू माफियाओं की गिद्ध नजर और कब्जे किये जाने के में आदिवासीजनों ने बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के उपरांत प्रदर्शन किया और आदिवासियों से संबंधित मांगों को लेकर राज्यपाल और कलेक्टर के नाम एक ज्ञापन भी सौंपा। पूर्व मंत्री कौशल्या गोटिया और आदिवासी शबर महासंघ के नेतृतव किए गए इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिला पुरुष और युवा वर्ग की आदिवासी जन उपस्थित रहे। अपने आठ सूत्री मांगों को लेकर तत्काल कार्यवाही सुनिश्चित करने की मांग की गई है।
इस मौके पर पूर्व सुश्री गोटियां , रोशन लाल कोल, भैया लाल गोटियां, कुंजीलाल गोटिया, मगन सींग भूमिया, अशोक गोटियां, हरि सिंह, जितेंद्र गोटिया, वाल्मीकि कोल, कमलेश कोल, शिव गोटियां, गणेश कोल, लक्ष्मी नारायण कोल, नेमसिंग कोल,लता कोल, पार्षद लक्ष्मण गोटियां, मोतीलाल गोटियां, अनीता गोटियां, रोमा कोल, आदि लोगों का विशेष योगदान रहा।







