4 किलो गांजा के साथ दो आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े, तस्करी के पहले ही पुलिस ने दबोचा
कटनी/शाहनगर यश भारत। शाहनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत अपराध एवं मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत शाहनगर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की 2 व्यक्ति ग्राम सुगरहा स्थित हर दुआ मोड़ के पास बने बस स्टॉप पर संदिग्ध व्यक्ति बैठे हुए है । जिस पुलिस टीम द्वारा तत्काल रैड कार्यवाही कर पकङा और उक्त दो संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 4 किलो 700 ग्राम मादक पदार्थ गांजा बरामद किया गया। पुलिस ने इस मामले में राजकुमार विश्वकर्मा, पिता चिरौंजी विश्वकर्मा निवासी सरवारा, थाना गुन्नौर, राम बहोरी विश्वकर्मा, पिता – राम किशन विश्वकर्मा, निवासी – मड़ैयन, थाना अमानगंज को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों के पास से बरामद किया गया गांजा एक नीले रंग के बैग में रखा हुआ था। पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने मादक पदार्थ की तस्करी की बात कबूल की। दोनों आरोपियों को एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया है। आरोपियों के कब्जे से एक नीले रंग के बैग में 4 किलो 700 ग्राम मादक पदार्थ कीमती करीव 1 लाख रूपए का जप्त किया गया।
इस कार्यवाही में थाना प्रभारी मनोज कुमार यादव के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई की गई, जिसमें सहायक उप निरीक्षक शिवेंद्र सिंह, प्रधान आरक्षक मनोज त्रिपाठी, सलीम अली, आरक्षक रविंद्र कुमार, राकेश सिंह, गोविंद कुमार,आरक्षक शिव प्रताप सिंह का योगदान रहा।कटनी/शाहनगर यश भारत। शाहनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत अपराध एवं मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत शाहनगर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की 2 व्यक्ति ग्राम सुगरहा स्थित हर दुआ मोड़ के पास बने बस स्टॉप पर संदिग्ध व्यक्ति बैठे हुए है । जिस पुलिस टीम द्वारा तत्काल रैड कार्यवाही कर पकङा और उक्त दो संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 4 किलो 700 ग्राम मादक पदार्थ गांजा बरामद किया गया। पुलिस ने इस मामले में राजकुमार विश्वकर्मा, पिता चिरौंजी विश्वकर्मा निवासी सरवारा, थाना गुन्नौर, राम बहोरी विश्वकर्मा, पिता – राम किशन विश्वकर्मा, निवासी – मड़ैयन, थाना अमानगंज को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों के पास से बरामद किया गया गांजा एक नीले रंग के बैग में रखा हुआ था। पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने मादक पदार्थ की तस्करी की बात कबूल की। दोनों आरोपियों को एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया है। आरोपियों के कब्जे से एक नीले रंग के बैग में 4 किलो 700 ग्राम मादक पदार्थ कीमती करीव 1 लाख रूपए का जप्त किया गया।
इस कार्यवाही में थाना प्रभारी मनोज कुमार यादव के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई की गई, जिसमें सहायक उप निरीक्षक शिवेंद्र सिंह, प्रधान आरक्षक मनोज त्रिपाठी, सलीम अली, आरक्षक रविंद्र कुमार, राकेश सिंह, गोविंद कुमार,आरक्षक शिव प्रताप सिंह का योगदान रहा।








