ट्रैक्टर के लिए लोन दिलाने की आड़ में जमीन हड़प कर बेंची -आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज

ट्रैक्टर के लिए लोन दिलाने की आड़ में जमीन हड़प कर बेंची
-आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज
भोपाल यशभारत।
रातीबड़ थाना पुलिस में एक किसान के साथ धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोपी ने खुद को बैंक का एजेंट बताकर किसान को ट्रैक्टर के लिए लोन दिलाने का झांसा देकर जमानत के तौर पर जमीन की बही ले ली। इसके बाद आरोपी ने जीमन के फर्जी दस्तावेज तैयार कर किसी अन्य व्यक्ति को बेच दी। पुलिलस ने इस मामले में आरोपी व जालसाजी में उसका साथ देने वाले अन्य लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।
थाना पुलिस के मुताबिक ग्राम मुुगालिया छाप निवासी पवन दोहरे पुत्र कनीराम(35) किसान हैं। वर्ष 2012 में उनके चाचा को खेती-किसानी के लिए एक ट्रैक्टर खरीदना था। इस दौरान रेडियो कॉलोनी में रहने वाले चंद्रशेखर बघेल ने खुद को बैंक का एजेंट बताया और ट्रैक्टर के लिए लोन दिलाने का कहा। ट्रैक्टर के लिए लोन दिलाने के लिए जालसाज चंद्रशेखर बघेल ने उन से जमीन की बही मांगी। इस पर पवन दोहरे के चाचा ने अपने भाई व परविार के छह लोगों के नाम की जमीन की बही दे दी। इस पर जालसाज ने एक व्यक्ति के नाम की जमीन की बही मांगी थी। इसके बाद पवन के पिता ने अपने भाई को अपनी जमीन की बही बैंक में जमानत के तौर पर रखकर ट्रैक्टर के लिए लोन लेने के लिए दे दी थी। कई महीनों तक लोन न होने पर पवन के चाचा ने जमीन की बही मांगी तो आरोपी ने भदभदा के पास बुलाकर उनके साथ मारपीट की थी। इस पर अजाक थाना पुलिस ने आरोपी चंद्रशेखर पर केस दर्ज किया था। इस दौरान उन्हें पता चला कि बही का पहला पेज फटा हुआ है। जां में पता चला कि आरोपी ने कोर्ट में जमानत के लिए बही का इस्तेमाल किया था। वर्ष 2015 में पिता की मौत के बाद पवन को पता चला कि आरोपी चंद्रशेखर ने उनके पिता की साढ़े चार एकड़ जमीन को बही के आधार पर फर्जी दस्तावेज तैयार कर किसी दिनेश मीणा को बेच दी है। पुलिस ने इस मामले की जां के बाद आरोपी चंद्रशेखर बघेल व अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया है।






