दहेज में फ्रिज की मांग से परेशान होकर नव विवाहिता ने की थी खुदकुशी पीड़ित पक्ष के कथन के बाद पुलिस ने पति व जेठ को किया गिरफ्तार

दहेज में फ्रिज की मांग से परेशान होकर नव विवाहिता ने की थी खुदकुशी
पीड़ित पक्ष के कथन के बाद पुलिस ने पति व जेठ को किया गिरफ्तार
जबलपुर यशभारत ।चरगवां में रहने वाली एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की गुत्थी पुलिस में सुलझाते हुए महिला को दहेज के लिए प्रताड़ना देने वाले पति एवं जेठ को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे कर दिया। इस घटना के संबंध में पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि 24 वर्षीय शिवानी नामदेव को उसका पति अजय नामदेव एवं जेठ सतीश नामदेव उर्फ विजय शादी के बाद से दहेज में फ्रिज की मांग कर रहे थे। इसी के चलते मृतका को उसका पति एवं जेठ प्रताड़ित करते थे और यह कहते थे कि फ्रिज दो या पर उसके पैसे दो। इन्हीं बातों को लेकर महिला काफी दिनों से परेशान चल रही थी जिसने प्रताड़ना से तंग आकर 22 व23 जून की दरमियानी रात उस दिन फांसी लगाकर मौत को गले लगा लिया जब उसके बेटे का जन्मदिन था। पुलिस को मायके के पक्ष द्वारा दिए गए कथन में बताया गया कि दोनों लोग शादी के बाद से ही शिवानी को दहेज को लेकर मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे जिसके कारण उसने यह आत्मघाती कदम उठाया।
मृतका मामले में पुलिस द्वारा पीड़ित पक्ष एवं विभिन्न बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही थी। हालांकि पुलिस ने घटना को गंभीरता से लेते हुए इस मामले में पुलिस द्वारा हर एंगल पर पड़ताल की जा रही थी। पुलिस के अनुसार अधारताल में रहने वाली शिवानी नामदेव का छः साल पहले विवाह सामाजिक रीति रिवाज के साथ चरगवां निवासी अजय नामदेव के साथ हुआ था। अजय ड्राइवर है। शिवानी-अजय के दोनों के दो बच्चे चार वर्ष अन्य नामदेव और ढाई साल का बेटा विनायक नामदेव है जिसके जन्मदिन होने से घटना के पूर्व परिवार खुशियां मना रहा था। रात में परिवार ने धूमधाम से जन्मदिन मनाया। इसके बाद सभी खाना खाने के बाद सो गए थे। सुबह जब अजय नामदेव सोकर उठा तो पत्नी शिवानी नामदेव 24 वर्षीय फांसी के फंदे पर झूलती मिली जिसकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलते ही मृतिका के परिजन भी पहुंच गए और उन्होंने आरोप लगाया था कि पति उनकी बेटी को आए दिन शराब के नशे में धुत होकर मारपीट कर प्रताडि़त करता था साथ ही दहेज के लिए भी परेशान करता था।







