भोपाल

पर्यावरण संरक्षण के लिए पांच लाख पौधे लगाए जाएंगे 

पर्यावरण संरक्षण के लिए पांच लाख पौधे लगाए जाएंगे
– नगरीय प्रशासन अयुक्त संकेत भोंडवे ने केश शिल्पी समाज की बैठक में लोगों से की अपील
भोपाल यशभारत। पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रदेश में पांच लाख पौधे लगाने के लिए अभियन चलाया जाएगा। लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया जाएगा। किसी भी भवन को बनाने के लिए पहले पौधे लगाने की शर्त रखी गई है। यह जानकारी नगरीय प्रशासन आयुक्त संकेत भोंडवे ने केश शिल्पी समाज की बैठक के दौरान दी है। रविंद्र भवन स्थित अंजनी हॉल में बैठक का आयोजन किया गया था। कर्यक्रम को संबोधित करते हुए कमिश्रर भोंडवे ने कहा कि केश शिल्पी समाज को इन आधुनिक उपकरणों के साथ तालमेल बैठाते हुए आगे आना होगा। समाज में कोई भी व्यक्ति पूर्ण नहीं होता, लेकिन जो जितना सीखेगा, उतना ही लाभ उठाएगा और अपनी दक्षता को बढ़ा सकेगा। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना, पेंशन योजना, छात्रवृत्ति, लाडली बहना योजना सहित अन्य योजनाओं का लाभ उठाने की अपील केश शिल्पी समाज से की। आयुक्त ने कहा कि केश शिल्पी समाज का पात्र व्यक्ति यदि सरकारी योजनाओं से वंचित है, तो उस वर्ग को लाभ दिलाने की जिम्मेदारी केश शिल्पी मंडल की है। उन्होंने केश शिल्पी समाज के प्रतिनिधियों से प्रत्येक नगर निगम क्षेत्र में 5 लाख पौध-रोपण करने में सक्रिय सहयोग देने की अपील की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button