जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

नौकरी या इच्छा मृत्यु… भोपाल में धरने पर बैठी महिला स्वास्थ्यकर्मियों ने खून से लिखा पत्र

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला स्वास्थ्यकर्मी धरने प्रदर्शन कर रहे हैं। शुक्रवार को महिला स्वास्थ्यकर्मियों ने मुख्यमंत्री को खून से पत्र लिखा है। जिसमें उन्होंने नौकरी वापस देने या इच्छा मृत्यु की मांग की है। वहीं डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल ने आश्वासन दिया है। जिसके बाद महिला हेल्थ वर्कर्स अब धरना खत्म करने की तैयारी में है।

राजधानी भोपाल में महिला स्वास्थ्यकर्मियों का धरना प्रदर्शन जारी है। पिछले 5 दिनों से स्वास्थ्य संचालनालय के सामने अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठी है। महिला स्वास्थ्यकर्मियों का कहना है कि संविदा नियुक्ति के बाद उन्हें नियमित कर दिया गया था। इसके बाद नए नियमों का हवाला देकर उन्हें अपनी सेवा से हटा दिया गया।स्वास्थ्य विभाग कोर्ट के आदेश के बाद भी उन्हें नियुक्ति नही दें रहा है। अपनी मांगों लेकर महिला स्वास्थ्यकर्मियों ने शुक्रवार को खून से पत्र लिखा है। जिसमें उन्होंने नौकरी वापस देने या फिर इच्छा मृत्यु की मांग की है। वहीं डिप्टी सीएम व स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ला ने महिला स्वास्थ्यकर्मियों को आश्वासन दिया है। जिसके बाद अब महिला स्वास्थ्यकर्मी धरना प्रदर्शन खत्म करने की तैयारी में है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button