भोपाल
कलेक्टर ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण..

कलेक्टर ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण
– यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025
भोपाल यशभारत। संघ लोक सेवा आयोग द्वारा रविवार को सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। परीक्षा केंद्रों का जायजा लेने कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह पहुंचे। इस दौरान उन्हेांने अधिकारियों से चर्चा की। परीक्षा की सुचारु और निष्पक्ष संचालन सुनिश्चित करने के लिए, कलेक्टर ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा, बिजली, पेयजल और अन्य आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता का जायजा लिया।







