बहन के देवर ने नाबालिक के साथ किया दुष्कर्म : शादी का झांसा देकर करता रहा शोषण, पुलिस ने किया गिरफ्तार

रीवा lमध्य प्रदेश के मऊगंज जिले में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने रिश्तों को शर्मसार कर दिया। एक युवक ने नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया और फिर किसी और से शादी करने की तैयारी में था। पुलिस ने इस मामले में तेज़ कार्रवाई करते हुए आरोपी को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया है।
घटना मऊगंज जिले के हनुमना थाना क्षेत्र की है, जहां पीड़िता ने बताया कि जब वह अपनी बड़ी बहन के घर गई थी, तभी उसकी बहन के देवर देवेंद्र कुमार साकेत ने उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। यह सिलसिला लंबे समय तक चलता रहा। पीड़िता के मुताबिक, आरोपी ने शादी का झांसा दिया और बार-बार उसका शोषण किया।
जब परिवार को पता चला कि आरोपी अब किसी और से शादी करने वाला है, तो पीड़िता के पिता ने 18 मई 2025 को थाना हनुमना में रिपोर्ट दर्ज कराई।
जिस पर पुलिस के द्वारा विभिन्न प्रकार की धाराओं में केस दर्ज किया गया l
गिरफ्तार आरोपी: देवेंद्र कुमार साकेत (25 वर्ष)निवासी: रघुनाथगढ़, थाना हनुमना, जिला मऊगंज
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक मऊगंज श्री दिलीप कुमार सोनी के निर्देशन में थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल काकडे की टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को चंद घंटों में ही गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया।







