भोपालमध्य प्रदेशराज्य

31 मई को भोपाल आएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

Prime Minister Narendra Modi will visit Bhopal on 31 May

31 मई को भोपाल आएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

 भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 31 मई को एक दिवसीय प्रवास पर भोपाल आएंगे। महारानी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जन्म जयंती के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में पीएम शामिल होंगे। इस कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर सीएम डॉ मोहन यादव ने मुख्यमंत्री निवास में बैठक ली। भोपाल में होने वाला कार्यक्रम महिला सशक्तिकरण पर केन्द्रित होगा। इस समारोह में केन्द्र और राज्य की भाजपा सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण के लिए शुरू की गई योजनाओं और महिलाओं के जीवन में आए बदलावों की झलक देखने को मिलेगी। पीएम मोदी के भोपाल दौरे को देखते हुए सीएम डॉ मोहन यादव ने मुख्यमंत्री निवास में बैठक की। इस बैठक में मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी, राव उदय प्रताप सिंह और तमाम विभागों के एसीएस और पीएस मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button