जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य

ओबीसी आरक्षण विवाद: बीजेपी झूठ बोलती है, सत्य के साथ हैं कांग्रेस और जीत होगी

प्रेस कॉन्फ्रेंस में राज्यसभा सदस्य ने विवेक तन्खा ने भाजपा को घेरा

जबलपुर, यशभारत। राज्यसभा सदस्य और वरिष्ठ अधिवक्ता विवेका तन्खा ने ओबीसी आरक्षण के मामले में एक बार फिर भाजपा को आड़े हाथ लिया है। राज्यसभा सदस्य विवेक तन्खा ने कहा कि बीजेपी झूठ बोलती है, कांग्रेस और मुझे ओबीसी विरोधी बताया जा रहा है कि जबकि सच्चाई ये है कि कांग्रेस वहीं पार्टी है जो ओबीसी वर्ग के लिए 30 साल कानून लेकर आई थी। कांग्रेस ने सत्य का साथ दिया है इसलिए जीत भी होगी। यह बात राज्यसभा सदस्य कांग्रेस नेता विवेक तन्खा ने एक पत्रकारवार्ता में कही।

छोटे लोगों की छोटी बातों पर ध्यान नहीं देता
राज्यसभा सदस्य विवेक तन्खा से जब मप्र विधानसभा शीतकालीन सत्र में भाजपा मंत्री भूपेंद्र सिंह के बयानबाजी के एक सवाल के जबाव पर कहा कि छोटे लोगों की छोटी बातों पर ध्यान नहीं देता हूं। विवेक तन्खा ने कहा कि कांग्रेस सत्य की लड़ाई लड़ रही है और इस लड़ाई को रोकने वाले व्यक्तिों को बख्शा नहीं जाएगा। कांग्रेस और मैं कभी ओबीसी विरोधी नहीं रहे इसलिए भाजपा ये झूठ बोलना बंद करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon Join Yashbharat App