देश

कंडक्टर ने ही की ट्रक मालिक की निर्मम हत्या, कैमोर में ट्रक के केबिन में मिली थी रक्तरंजित लाश

कटनी, यशभारत। कैमोर थाना क्षेत्र के अंतर्गत पाठक ट्रक पार्किंग यार्ड में खड़े ट्रक के केबिन के अंदर ट्रक मालिक की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने ट्रक के कंडक्टर को गिरफ्तार कर लिया है। कंडक्टर ने ही मामूली विवाद को लेकर ट्रक मालिक की हत्या कर दी थी। पुलिस ने कंडक्टर के विरूद्ध हत्या का मामला दर्ज किया है। ट्रक कंडक्टर की शिकायत के आधार पर पुलिस इस घटना को हादसा मानकर मामले की जांच कर रही थी, लेकिन जांच के दौरान जो तथ्य सामने आए और शॉर्ट पीएम रिपोर्ट मिली, उसके बाद पुलिस ने कंडक्टर से सख्ती से पूछताछ तो मामले का खुलासा हो गया। गौरतलब है कि 10 मार्च की सुबह कैमोर थाना क्षेत्र के अंतर्गत पाठक ट्रक पार्किंग यार्ड में ग्राम पथरिया दमोह निवासी 32 वर्षीय काऊ उर्फ प्रदीप जैन पिता सुशील जैन की लाश शव उसके ही ट्रक क्रमांक एमपी 15 जेडडी 9209 के केबिन में संदिग्ध अवस्था में मिली थी। घटना के बाद ट्रक कंडक्टर पथरिया निवासी प्रहलाद उर्फ पिल्लू पटेल ने थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया था कि उसका ट्रक मालिक सुबह शौच के लिए उठा था। इस दौरान गिरकर घायल हो गया। बाद में ट्रक के केबिन में आकर जब वह सो गया तो उसकी मौत हो गई। लाश मिलने के बाद पुलिस हरकत में आई और घटनास्थल का जायजा लेने के बाद पुलिस जांच शुरू की। पुलिस ने मृतक का शव परीक्षण कराया और रिपोर्ट सामने आने के बाद जब यह बात सामने आई कि किसी भारी वस्तु से उसके सिर पर हमला करके उसकी हत्या की गई है, तो पुलिस ने तत्काल झूठी कहानी सुनाने वाले कंडक्टर पिल्लू को हिरासत में ले लिया। कंडक्टर ने पूछताछ में बताया कि 10 मार्च की सुबह 4 बजे उसने ट्रक मालिक प्रदीप जैन से पानी मांगा था लेकिन उसने पानी नहीं दिया। इस बात से आक्रोशित होकर उसने ट्रक मालिक को एक तमाचा जड़ दिया। जिसके बाद दोनों के बीच गाली-गलौज होने लगी। आवेश में आकर ट्रक के केबिन में रखे टाई लीवर को उठाकर उसने प्रदीप के सिर पर जोरदार प्रहार कर दिया, जिससे प्रदीप वही चित हो गया और सुबह उसकी मौत हो गई। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी क्लीनर के खिलाफ धारा 103(1) 212 बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

Screenshot 20250312 161710 Drive2
Screenshot 20250312 162329 WhatsApp2

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button