जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

रेखा गुप्ता ने ली दिल्ली की CM पद की शपथ, प्रवेश वर्मा भी बने मंत्री

दिल्ली की शालीमार बाग विधानसभा सीट से पहली बार विधायक बनीं भाजपा की रेखा गुप्ता आज दिल्ली की नई मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली है। प्रवेश वर्मा के अलावा मनजिंदर सिंह सिरसा, आशीष सूद, पंकज सिंह, रविंदर सिंह इंद्राज और कपिल मिश्रा भी आज मंत्री पद की शपथ ले रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, प्रवेश वर्मा का डिप्टी सीएम बनना तय माना जा रहा है। दिल्ली के नए मंत्रिमंडल में सभी समुदायों को प्रतिनिधित्व दिया गया है। दिल्ली में मुख्यमंत्री समेत अधिकतम 7 मंत्री हो सकते हैं। शपथ ग्रहण के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह मंत्री समेत तमाम मंत्री, भाजपा और एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री के अलावा फिल्म स्टार, साधु-संत और कारोबारियों के साथ ही हजारों लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। इसे देखते हुए रामलीला मैदान में सुरक्षा के लिए एनएसजी कमांडो, दिल्ली पुलिस के जवान और आरएएफ के जवान तैनात कर दिए गए हैं। चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। बिना सुरक्षा जांच के किसी को भी अंदर नहीं जाने दिया जा रहा। बता दें कि, रेखा गुप्ता सुषमा स्वराज, शीला दीक्षित और आतिशी के बाद दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री होंगी। 50 वर्षीय रेखा गुप्ता एबीवीपी से जुड़ी रही हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) की अध्यक्ष भी रह चुकी हैं। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से विधि में स्नातक की पढ़ाई की है। भाजपा ने अरविंद केजरीवाल नीत आम आदमी पार्टी (आप) के 10 साल के शासन पर विराम लगाते हुए दिल्ली में 27 साल बाद सत्ता में वापसी की है।

कपिल मिश्रा ने ली मंत्री पद की शपथ, केजरीवाल सरकार में भी रह चुकें हैं मंत्री

दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने करावल नगर से भाजपा विधायक कपिल मिश्रा को दिल्ली की नई भाजपा सरकार के मंत्री के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। कपिल मिश्रा केजरीवाल सरकार में भी जल मंत्री रह चुके हैं।

: रविंदर इंद्राज सिंह ने भी मंत्री के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली

दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने रविंदर इंद्राज सिंह को भी दिल्ली की नई भाजपा सरकार के मंत्री के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। 50 वर्षीय रविंद्र ने दलित चेहरे के रूप में मंत्रिमंडल में जगह बनाई है।

आशीष सूद और मनजिंदर सिंह सिरसा ने भी ली शपथ

दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने आशीष सूद और मनजिंदर सिंह सिरसा को भी दिल्ली के मंत्री के रूप में शपथ दिलाई। सिरसा जी ने पंजाबी में शपथ ली है।

 

प्रवेश वर्मा ने दिल्ली के मंत्री के रूप में शपथ ली

दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने प्रवेश वर्मा को दिल्ली के मंत्री के रूप में शपथ दिलाई। प्रवेश वर्मा नई दिल्ली सीट से चुनाव जीते हैं।

: रेखा गुप्ता ने दिल्ली की CM पद की शपथ ली, 4 महिला मुख्यमंत्री बनीं

दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने रेखा गुप्ता को दिल्ली की CM पद की शपथ दिलाई, 4 महिला मुख्यमंत्री बनीं।

: PM मोदी मंच पर पहुंचे, शपथ ग्रहण समारोह शुरू हो गया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली की नई सीएम रेखा गुप्ता के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए रामलीला मैदान के मंच पहुंच गए हैं। उन्होंने उपस्थित जनता का अभिवादन किया।राष्ट्रगान के बाद शपथ ग्रहण समारोह शुरू हो गया है।

: अमित शाह, जेपी नड्डा और राजनाथ सिंह रामलीला मैदान पहुंचे

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और आंध्र प्रदेश के सीएम एन चंद्रबाबू नायडू दिल्ली की नई सीएम रेखा गुप्ता और उनके मंत्रिपरिषद के शपथ समारोह में भाग लेने के लिए रामलीला मैदान पहुंच गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button