जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

नई तकनीक व उन्नत किस्म से रूबरू हो रहे किसान, खरपतवार अनुसंधान निर्देशालय द्वारा किया गया प्रदर्शनी व मेले का आयोजन

जबलपुर, यश भारत। मंगलवार को महाराजपुर स्थित खरपतवार अनुसंधान निदेशालय में किसान मेले एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जहां बड़ी संख्या में किसानों ने नई तकनीक और उन्नत किस्म की फसलों और बीजों के बारे में जानकारी ली। खरपतवार अनुसंधान निदेशालय द्वारा मेले में विभिन्न फसलों के साथ-साथ कृषि की आधुनिक तकनीक को लेकर स्टाल लगाए गए थे। जिम विभिन्न कृषि विज्ञान केंद्रों के स्टाल भी लगाए गए थे। जहां पर किसानों को नई तकनीक की जानकारी दी गई। इस दौरान किसानों के साथ-साथ छात्र-छात्राएं भी बड़ी संख्या में मेले में पहुंचे, जिन्होंने कृषि से जुड़ी जानकारियां एकत्रित की। मेले का उद्घाटन सांसद सुमित्रा बाल्मीकि और महापौर जगत बहादुर सिंह अनु के द्वारा किया गया। इस दौरान विभाग से जुड़े वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।

उन्नत उपकरण रहे मौजूद

मेले में विभिन्न कंपनियों और शासकीय अनुसंधान एजेंसियों के विभिन्न उपकरण मौजूद रहे जिनके बारे में किसानों को जानकारी दी गई। खास तौर पर पलानी ना जलाकर उसकी अन्य उपयोग करने और उसे खेती की उर्वरकता बढ़ाने वाले उपकरण आकर्षण का केंद्र है। इसके अलावा ट्रैक्टर के साथ प्रयोग होने वाले विभिन्न कंपनियों के उपकरण भी मेले में मौजूद रहे जिनके बारे में किसानों ने जानकारी ली।

कृषि विज्ञान केंद्र से मिली महत्वपूर्ण जानकारियां

मेले में जबलपुर कृषि विज्ञान केंद्र का भी स्टॉल लगाया गया था। जहां पर मशरूम की खेती और विभिन्न तरह की सब्जियों की खेती को लेकर जानकारी दी गई जो अधिक उपज के साथ-साथ स्वास्थ्य के लिए भी लाभदायक है। जिसमें डॉक्टर रश्मि शुक्ला सहित विभाग की पूरी टीम मौजूद रही, जिसने किसानों को नई तकनीक के बारे में अवगत कराया साथ ही साथ जैविक खेती से होने वाले फायदों को भी बताया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon Join Yashbharat App
Notifications Powered By Aplu