कटनीमध्य प्रदेश

जीएसटी की जांच में सामने आया बड़ा फर्जीबाड़ा, कई सालों से बगैर बिल व बिल्टी के आ राह था माल, मऊरानीपुर ट्रांसपोर्ट सहित अन्य पर 20 लाख की पैनाल्टी

कटनी, यशभारत। शहर में पिछले काफी समय से कतिपय ट्रांसपोर्ट द्वारा बिना बिल और बिल्टी के लाखों का मुनाफा कमाया जा रहा था। जीएसटी विभाग ने अब ऐसे ट्रांसपोर्ट संचालकों को निशाने पर लिया है और कार्रवाई की है। जीएसटी द्वारा की गई जांच पड़ताल में ट्रांसपोर्ट संचालकों द्वारा बड़े पैमाने पर कर अपवंचन का मामला सामने आया है। पिछले दिनों कुठला थाना क्षेत्र के अंतर्गत जीएसटी विभाग द्वारा की गई कार्रवाई में अब तक 20 लाख रुपए की पेनाल्टी लगाकर जमा कराई गई है। विदित हो किे कुठला थाना क्षेत्र के अंतर्गत विगत 15 एवं 16 जनवरी को जीएसटी की टीम ने दबिश देकर पांच ट्रकों को जब्त किया था। कर अपवंचन को लेकर हुई जांच में बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया था। बगैर बिल के लाखों का कारोबार पाया गया। जीएसटी की टीम ने बगैर बिल के पान मसाला का परिवहन होते पाए जाने पर ट्रक क्रमांक आरजे 11 जीडी 0987 पर 11 लाख रुपए की पेनाल्टी लगाई है। यह वाहन दीपक रोड लाइंस का था। ट्रक चालक पान मसाला लोड कर दिल्ली से आया था। इसमें बिल नहीं थे। जीएसटी की टीम ने जब्त किए गए पांच ट्रकों में बगैर बिल के कबाड़ परचून पान मसाला आदि पाए जाने पर 20 लाख रुपए की पेनाल्टी लगाई जा चुकी है।
इन ट्रकों पर की गई कार्रवाई
दो दिन तक की गई कार्रवाई में जीएसटी की टीम ने कुठला थाना क्षेत्र से पांच ट्रकों को जब्त किया था। इसमें ट्रक क्रमांक एमपी 09 एचएच 0938, जो अहमदाबाद से कटनी आ रहा था, परचून लेकर मऊरानीपुर ट्रांसपोर्ट आया था। इसी प्रकार ट्रक क्रमांक एमपी 07 एचबी 2558 को चालक राजेंद्र कोली कटनी से ग्वालियर लेकर जा रहा था। आसिफ का कबाड़ लोड था। ट्रक क्रमांक यूपी 35 टी 5859 को पकड़ा गया था। यह ट्रक कानपुर से कटनी आया था, जिसमें परचून लोड था। इसी प्रकार ट्रक क्रमांक आरजे 4 जीडी 0987 को जब्त कर कुठला थाने में खड़ा कराया गया था।

Screenshot 20250121 125840 WhatsApp2

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button