जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्यलाइफ स्टाइल

सुबह उल्टी जैसा महसूस होना खतरनाक क्यों? 3 बीमारियों के हो सकते हैं शुरुआती संकेत

कई लोगों को सुबह उठने के बाद खाली पेट उल्टी जैसा महसूस होता है। इनमें से कुछ लोगों को उल्टी होती है तो कुछ को सिर्फ महसूस होती है। अगर ऐसा कभी-कभी हो रहा है तो यह सामान्य है। लेकिन हमेशा ऐसा होना ठीक नहीं है। यह एक प्रकार से आपके लिए सिग्नल है कि आपको अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है। आमतौर पर यह खाना डाइजेस्ट न होने के कारण या कुछ उल्टा-सीधा खाना खाने के बाद महसूस होता है। अगर रोजाना ऐसा हो रहा है तो सावधान हो जाइए, ये इन बीमारियों का संकेत है।

सुबह के समय ऐसा क्यों होता है?

इसके कई कारण हो सकते हैं, जैसे:

1. लो ब्लड शुगर

अगर ज्यादा देर तक आप भूखे रहते हैं तो शरीर में ब्लड शुगर का लेवल गिर जाता है। ब्लड शुगर लेवल कम होने से चक्कर और उल्टी आती है। इसे हाइपोग्लाइसीमिया भी कहा जाता है। इससे बचने के लिए आपको सुबह उठकर थोड़ी कसरत और फिर कुछ नाश्ता जरूर करना चाहिए।

 

2. माइग्रेन

अगर आप सिरदर्द की समस्या से परेशान रहते हैं या फिर माइग्रेन के मरीज हैं और उसकी दवाएं लेते हैं तो भी आपको सुबह के वक्त उल्टी महसूस हो सकती है या आ सकती है। जो लोग तनाव और एंग्जाइटी की समस्या से जूझ रहे हैं, उन्हें भी सुबह उल्टी महसूस हो सकती है। इनमें सिरदर्द ही सुबह की उल्टी का मुख्य कारण है।

morning nausea 1

3. गैस्ट्राइटिस

अगर आपके पेट में सूजन या गैस बनती है, तो भी सुबह उठने के बाद उल्टी हो सकती है। सुबह खाली पेट रहने से ये समस्याएं बढ़ती हैं इसलिए उल्टी आ सकती है। इसमें अगर आपको सुबह के समय उल्टी के साथ चक्कर भी आ रहे हैं, तो आपको पर्याप्त मात्रा में पानी पीने की जरूरत है। साथ में रात को गैस बनाने वाले फूड आइटम्स के सेवन से बचना चाहिए।

इसके अलावा, डिहाइड्रेशन, नींद न पूरी होने से या हैवी खाना खाने से भी ऐसा हो सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon Join Yashbharat App
Notifications Powered By Aplu