जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

मैहर में दर्दनाक हादसा: किनारे खड़े हाईवा से टकराई बस,  9 की मौत, 24 लोग घायल कई गंभीर   

मैहर, यशभारत। मैहर में शनिवार रात  नादन देहात थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर यात्रियों से भरी बस सड़क किनारे खड़े हाईवा से टकरा गई। इस भीषण हादसे में 4 साल के ब’चे समेत 9 लोगों की मौत हो गई। जबकि 24 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को मैहर, अमरपाटन और सतना के जिला हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसा शनिवार देर रातपर हुआ। 

IMG 20240929 WA0169

बताया जा रहा है कि आभा ट्रैवल्स की स्लीपर कोच बस (क्क72 ्रञ्ज 4952) प्रयागराज से रीवा होते हुए नागपुर जा रही थी। बस काफी रफ्तार में थी। इसी दौरान चौरसिया ढाबा के पास सड़क किनारे खड़े हाइवा (ष्टत्र04 हृक्च 6786) से जा टकराई। 5& सीटर बस में 45 यात्री सवार थे। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो बस की स्पीड बहुत तेज थी। पुलिस के अनुसार 5& सीटर बस में 45 यात्री सवार थे। हादसे की सूचना मिलते ही नादन और मैहर पुलिस के साथ ही एसडीएम विकास सिंह, तहसीलदार जितेंद्र सिंह पटेल और एसपी सुधीर कुमार अग्रवाल मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू में जुट गए।

 

टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस पूरी तरह चकनाचूर हो गई। हादसे में कई घायल और मृतक बस में ही फंस गए। इसके बाद जेसीबी और गैस कटर की मदद से बस का दरवाजा काटकर यात्रियों को बाहर निकाला गया। कुछ लोग जो इस हादसे में बच गए उन्होंने खिड़की से नीचे कूदकर जान बचाई। रात करीब 2 बजे रेस्क्यू का काम पूरा हुआ।एंबुलेंस की मदद से घायलों को मैहर और सतना के अस्पताल ले जाया गया।

रेस्क्यू ऑपरेशन में आई दिक्कतें

रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान शुरुआत में स्थानीय लोग ही जुटे थे क्योंकि प्रशासन और पुलिस को पंहुचने में समय लगा। इतना ही नहीं बड़े स्तर यात्रियों की मौत और घायल होने पर एंबुलेंस की कम पड़ गई। शुरुआत में तो एक ही एंबुलेंस हॉस्पिटल के चक्कर लगाती रही। इसके बाद में अन्य एंबुलेंस भी आई। वहीं कुछ घायलों को पुलिस ने अपनी गाड़ी से हॉस्पिटल पहुंचाया।

 

इनकी गई जान 

लल्लू यादव पिता राम अवतार यादव (60) प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश

राजू उर्फ प्रांजल पिता जितेंद्र (18) जौनपुर, उत्तर प्रदेश अम्बिका प्रसाद पिता मोतीलाल (55) जौनपुर, उत्तर प्रदेश गणेश साहू पिता अजय कुमार साहू (2) नागपुर, महाराष्ट्र

पांच मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है।

ये हुए घायल 

अजय कुमार गुप्ता पिता उमेश कुमार गुप्ता (21) गढ़, रीवा, प्रवीण रामकुमार श्रीवास, नागपुर, महाराष्ट्र, प्रमोद रामकुमार श्रीवास, नागपुर, महाराष्ट्र अब्दुल रकीब, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश सुफियान, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेशसरिता यादव पति प्रदीप कुमार यादव (&2) बदलापुर, महाराष्ट्र नगीना साहू पति उमाशंकर साहू (45) बीबीपुर, उत्तर प्रदेश

शिवशंकर पिता गया प्रसाद (27) इलाहाबाद, उत्तर प्रदेश रेखा गुप्ता पति संतोष गुप्ता (40) जौनपुर, उत्तर प्रदेश प्रियांशी गुप्ता पिता संतोष गुप्ता (7) संभलगंज, उत्तर प्रदेश कन्हैया लाल पिता रामदेव (65) जौनपुर, उत्तर प्रदेश अजय कुमार साहू, जौनपुर, उत्तर प्रदेश गीता साहू पत्नी अजय कुमार साहूहू, जौनपुर, उत्तर प्रदेश आरवी पिता अजय कुमार साहू (5) जौनपुर, उत्तर प्रदेश आरुषि पिता अजय कुमार साहू (7) जौनपुर, उत्तर प्रदेश, फिलहाल बाकी घायलों की पहचान नहीं हो पाई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon Join Yashbharat App
Notifications Powered By Aplu