जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

खाना खाने के बाद अचानक बिगड़ी तबियत, 3 लोगों की मौत; 20 अस्पताल में दाखिल… जानें मामला

ओडिशा के मयूरभंज जिले में डायरिया से 3 लोगों की मौत होने का मामला सामने आया है। वहीं, 20 लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। बताया जा रहा है कि दूषित भोजन खाने से लोगों की तबियत बिगड़ गई। लोगों की तबियत बिगड़ने की सूचना मिलते ही मुख्य जिला चिकित्सा अधिकारी मौके पर पहुंचे। एक अंतिम संस्कार समारोह में सामूहिक भोज का आयोजन किया गया था। जहां लोगों ने दूषित भोजन का सेवन कर लिया। जिसके बाद लोगों की तबियत बिगड़ने लगी। कइयों को उल्टी और दस्त की शिकायत भी हुई। जिसके बाद लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया गया।

गुडियालबंधा पंचायत के अंतर्गत आते अलबंधा गांव में मामला सामने आया है। गांव के 62 वर्षीय राजकिशोर नायक, करंजिया की 50 वर्षीय निद्राबती नायक और एक नाबालिग की मौत की पुष्टि अधिकारियों ने की है। मुख्य जिला चिकित्सा अधिकारी डॉ. अभय दाश ने कहा कि विभाग ने खाने के सैंपल लिए हैं। जांच में खाना दूषित मिला है। अभी स्थिति पर वे लोग नजर रखे हुए हैं। वहीं, 20 लोगों को इलाज के लिए बारीपदा के मेडिकल कॉलेज में एडमिट करवाया गया है। विभाग की एक टीम गांव में डटी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button