जबलपुरमध्य प्रदेश
महादेव घाट में स्थापित होगी भगवान बिरसा मुंडा जी की अष्टधातु की मूर्ति : सांसद राहुल सिंह लोधी ने किया स्थल निरीक्षण , अधिकारियों को दिए निर्देश

दमोह | आज दमोह सांसद राहुल सिंह लोधी द्वारा जबेरा विधानसभा के रोड़ पंचायत के अंतर्गत महादेव घाट में स्थापित होने वाली भगवान बिरसा मुंडा जी की प्रतिमा हेतु स्थल का निरीक्षण किया एवं अधिकारियों को दिशा निर्देश दिये।
अष्टधातु से निर्मित मूर्ति बनकर लगभग तैयार है, जिसकी ऊंचाई करीब 9 फीट है! जल्द ही महादेव घाट में भगवान बिरसा मुंडा जी की प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा।
इस अवसर पर जनजातीय समाज के आत्मीय परिवारजनों, वरिष्ठजनों, समाजसेवियों, पार्टी के जेस्ट-श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं एवं स्थानीयजनों की उपस्थिति रही।







