जबलपुरमध्य प्रदेश

पड़ाव की महारानी चली विसर्जन को, दर्शन को उमड़ी भीड़

जबलपुर। जबलपुर की महारानी पड़ाव की महाकाली का विसर्जन जुलूस निकाला गया और महारानी को देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ी मालूम हो कि संस्कारधानी जबलपुर का दशहरा शरद पूर्णिमा पर पड़ाव वाली महाकाली के विसर्जन के साथ ही सम्पन्न होगा। देश में जबलपुर इकलौता ऐसा शहर है जहां दशहरा 6 दिनों तक मनाया जाता है। यहां मुख्य चल समारोह के पांच दिन बाद शरद पूर्णिमा को अंतिम प्रतिमा का विसर्जन होता है। इनमें सबसे ज्यादा लोग पड़ाव वाली महाकाली के विसर्जन जुलूस में शामिल होते हैं। ऐसी मान्यता है कि पड़ाव वाली महाकाली सभी की मनोकामना पूरी करती हैं। इसलिए उन्हें मनोकामना या मन्नत महाकाली भी कहा जाता है।भारी सुरक्षा के बीच माता को विदाई दी गई।  पुलिस जवान व प्रशासन के आला अधिकारी पूरे समय माता के साथ चले।

Related Articles

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon Join Yashbharat App
Notifications Powered By Aplu