देशमनोरंजनराज्य

अस्पताल में इलाज के दौरान मॉडल मोना राय की मौत, बाइक पर आए अपराधियों ने पीछे से मारी थी गोली

अपराधियों की गोली से घायल राजीव नगर निवासी मॉडल अनीता देवी उर्फ मोना राय ने इलाज के दौरान रविवार तड़के चार बजे दम तोड़ दिया। हालत बिगड़ने पर उन्हें आईजीआईएमएस में भर्ती किया गया था। डॉक्टर के मुताबिक गोली लगने से महिला की किडनी और लीवर क्षतिग्रस्त हो गया था, जिसके कारण उनकी मौत हो गई।

एएसपी कोतवाली संजय सिंह ने मॉडल की मौत होने की पुष्टि की है। अब इस मामले में हत्या की धारा के तहत जांच की जाएगी। पहले हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया गया था। मॉडल अपने परिवार के साथ राजीव नगर के रामनगरी सेक्टर दो इलाके में रहती थीं।

मोना के पति सुमन कुमार प्रिंटर कंपनी में रीफिलिंग एजेंट हैं। उनके दो बच्चे हैं। बड़ा बेटा नैतिक और बेटी आरोही पढ़ाई करते हैं। सुमन मूल रूप से सासाराम के विक्रमगंज की रहने वाली थीं। महिला पहले टिकटॉक वीडियो बनाती थीं। बाद में उन्होंने मॉडलिंग करना शुरू कर दिया था और अपना उप नाम मोना राय रख लिया।

वह मिस ग्लोबल बिहार प्रतियोगिता में बेस्ट आई का खिताब भी हासिल कर चुकी थीं। मॉडल गत मंगलवार को बेटी के साथ पूजा करने गई थीं। पूजा कर वह रात में स्कूटी से अपने घर लौटी थीं। तभी रात करीब नौ बजे बाइक पर आए दो अपराधियों ने पीछे से उन्हें गोली मार दी थी। वारदात के बाद बदमाश फरार होने में सफल हो गए थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon Join Yashbharat App