जबलपुरमध्य प्रदेश

गांव चलो अभियान : भाजपा की विचारधारा से जोड़कर युवाओं को करेंगे जागरूक

नरसिंहपुर यशभारत। भारतीय जनता पार्टी विधानसभा नरसिंहपुर के नगर व ग्रामीण मंडल की संयुक्त कार्यशाला जिला भाजपा कार्यालय नरसिंहपुर में भाजपा जिलाध्यक्ष इंजी.अभिलाष मिश्रा की अध्यक्षता व पूर्व विधायक जालम सिंह पटेल के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुई।

बैठक को संबोधित करते हुये इंजी.अभिलाष मिश्रा ने कहा कि गांव चलो अभियान पार्टी की महत्वपूर्ण कार्ययोजना है। अभियान में प्रत्येक बूथ पर प्रवासी कार्यकर्ता व विस्तारक पहुंचेगे जो पार्टी नेतृत्व द्वारा दिये गये करणीय कार्यो को स्थानीय नेताओं के साथ बूथों पर क्रियान्वित करके अधिक से अधिक लोगों को भाजपा की विचारधारा से जोड़कर पार्टी के मतप्रतिशत बढ़ायेगे जो कि आगामी चुनाव जीतने का मुख्य आधार होगा। पूर्व विधायक जालम सिंह पटेल ने अपने उद्बोधन में कहा कि केन्द्र ओर राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओ के हमे गावं चलो अभियान के अन्तर्गत घर घर जाकर बताना है। मोदी जी के नेतृत्व में देश विकसित भारत के संकल्प को पूर्ण करने की ओर बढ़ रहा है।

 

इस अभियान में हमें विशेष रूप से उन बूथों पर ध्यान देना है जहां पर हमें पिछले चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था। कार्यशाला की जानकारी देते हुए जिला मीडिया प्रभारी अभिनव शर्मा ने बताया कि कार्यशाला का संचालन नगर मंडल अध्यक्ष रमाकांत चौबे व आभार सुनील कोठारी ने किया। इस अवसर पर जिला महामंत्री डॉ.हरगोविन्द पटैल, महंत प्रीतमपुरी गोस्वामी, विनीत नेमा,रामस्नेही पाठक, शिशिर चरण दुबे, श्रीकांत श्रीवास्तव, अभिजीत महाजन, मंडल अध्यक्ष परषोत्तम पटेल, मेरसिंह गुमास्ता, शिवम श्रीवास्तव,राकेश चौरसिया, नगर महामंत्री अभिषेक नेमा, रवि पुआरिया, नगर उपाध्यक्ष रोशन राजपूत, बृजेन्द्र दुबे, बालू महाराज, गुरमुखदास, नीलेश सोनी, शक्ति बागड़े, सीमा स्थापक, सरवरी सिद्धकी, नगर मंत्री घनश्याम सरवैया, राजा साहू, शशि अरविन्द वंशकार, नवीन रामानी, सुरेश बैरागी, नीलेश राय, नीलेश सोनी, दीपक ठाकुर, कोषाध्यक्ष मयंक जैन, अमन चौरसिया, सुशील नेमा, भगवानदास प्रजापति, प्रवीण नेमा, कैलाश पटेल, केदार पटैल, मुकेश पटैल, डालचंद चौधरी, तेजबल सिंह, मोती पटेल, इमरत सिंह राजपूत, सेवाराम शुक्ला सहित दोनों मंडलों के मंडल पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Icon Join Yashbharat App
Notifications Powered By Aplu