जबलपुर

95 जर्जर मकान चिन्हित, 22 पर चला बुल्डोजर, सागर घटना के बाद जिला प्रशासन, नगर निगम अमला अलर्ट मोड पर .95 dilapidated houses identified, bulldozer started on 22,

 

Untitled 8 copy 2

लार्डगंज स्थित जर्जर मकान को आज ढहाया जाएगा

Untitled 3 copy 3

जबलपुर,यशभारत। सागर जिले में हुई घटना में जिस प्रकार 9 बच्चों की दु:खद मौत हुई उसके बाद जिला प्रशासन, नगर निगम का अमला सक्रिय हो गया है। कलेक्टर दीपक सक्सेना ने शहरवासियों से कहा है कि वे उनके मोबाइल के व्हाट्सअप नंबर 75879 70500 पर जर्जर मकान की तस्वीर व लोकेशन भेजें जिसके बाद उसे तत्काल ढहाने का कार्य किया जाएगा। नगर निगम जबलपुर के अमले ने अभी तक शहर के 95 जर्जर मकानों को चिन्हित कर लिया है जिसमें 22 को ढहा दिया गया है। नगर निगम कमिश्नर प्रीति यादव के मार्गदर्शन में आज गुरूवार को युद्धस्तर पर निगम का अमला शहर के विभिन्न इलाकों का निरीक्षण कर जर्जर मकानों के बारे में जानेगा। जानकारी के अनुसार आज लार्डगंज स्थित गोविंद प्रसाद साहू के जर्जर मकान को ढहाया जाएगा। विदित हो कि गत दिवस नगर निगम के अतिक्रमण दस्ते द्वारा कोतवाली क्षेत्र के साठिया कुंआं के पास मौजूद राजकुमार सोनी का जर्जर मकान ध्वस्त किया गया था।

Untitled 4 copy 2

इन इलाकों में मौजूद हैं अधिक जर्जर मकान
जानकारी के अनुसार सराफा, कोतवाली, दीक्षितपुरा, गंजीपुरा, हनुमानताल क्षेत्र में करीब 70 से 80 साल पुराने जर्जर मकान अधिक मौजूद हैं जिन्हें चिन्हित करते हुए नगर निगम का अतिक्रमण दस्ता ढहाने का काम कर रहा है।

 

Untitled 5 copy 2
— बारिश के दौरान जनहानि की आशंकाओं को शून्य करने जिला पंचायत सीईओ, आयुक्त नगर निगम जबलपुर,तहसीलदारों, जनपद पंचायतों के सीईओ एवं ग्राम पंचायतों के सचिवों को उनके क्षेत्र में खतरनाक, जर्जर और जीर्णशीर्ण हो चुके मकानों, भवनों, दीवारों और बाउंड्रीवाल को शीघ्र गिराने के निर्देश दिये गए हैं।
–दीपक सक्सेना, कलेक्टर जबलपुर।

 

–अभी तक शहर के अलग-अलग इलाकों के कुल 95 जर्जर मकानों को चिन्हित कर लिया गया है जिसमें निगम के अमले द्वारा 22 जर्जर मकानों को ध्वस्त कर दिया गया है। कल रात 9 बजे मैंने नगर निगम के संयुक्त अमले के साथ बैठक लेते हुए जमीनी स्तर पर कार्रवाई के आदेश दिए हैं। आज शहर के विभिन्न इलाकों में नगर निगम का अमला युद्धस्तर पर निरीक्षण करते हुए कार्रवाई करेगा।
–प्रीति यादव, कमिश्रर नगर निगम जबलपुर।

Untitled 6 copy 2

—अभी तक अतिक्रमण दस्ते द्वारा शहर के अलग-अलग इलाकों में स्थित 22 मकानों को ध्वस्त किया जा चुका है। आज लार्डगंज क्षेत्र में स्थित गोविंद प्रसाद साहू के जर्जर मकान पर बुल्डोजर चलाया जाएगा। ये कार्रवाई आगे निरंतर जारी रहेगी।
–सागर बोरकर , सहायक अतिक्रमण अधिकारी शाखा नगर निगम जबलपुर।

Untitled 7 copy 2
००००००००००००००००
००००

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button