इंदौरग्वालियरजबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

9वीं की छात्रा से प्रिंसिपल बोला- अकेले में मिलो:गवर्मेंट स्कूल के टीचर ने स्टूडेंट से कहा, किसी भी बहाने से आ जाओ

रीवा के एक गवर्मेंट स्कूल के प्रिंसिपल का अश्लील ऑडियो सामने आया है। जिसमें वो 9वीं की छात्रा से कह रहा है कि अकेल आना। जब छात्रा ने प्रिंसिपल से कहा कि इस वक्त कैसे आऊं, किस बहाने से आऊं तो प्रिंसिपल ने कहा कि किसी भी बहाने से आ जाओ, मैं ऑफिस में ही बैठा हूं। प्रिंसिपल ऑडियो में छात्रा से अकेले में मिलने का दबाव बना रहा है। पुलिस पूछताछ में ये बात भी सामने आई कि प्रिंसिपल अपने ही स्कूल की छात्रा से बाथरूम के अंदर की एक्टिविटीज, उसकी बॉडी की बनावट और स्वास्थ्य की जानकारी ले रहा है। मामले की जांच के बाद लोक शिक्षण संचालनालय ने आरोपी प्रिंसिपल को बुधवार को सस्पेंड कर दिया।

मामला शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मार्तंड-2 का है। बताया जा रहा है कि 9वीं की छात्रा स्कूल में किसी से मोबाइल पर बात कर रही थी। प्रिंसिपल अमरेश सिंह ने उसे CCTV में देख लिया, इसी के बाद से वह उसे ब्लैकमेल कर रहा था। प्रिंसिपल ने छात्रा से पूछा था- बताओ किससे बात कर रही हो? तुम्हारे घरवालों को शिकायत करूंगा। मेरे पास ऑडियो और VIDEO रिकॉर्डिंग है। डर की वजह से छात्रा प्रिंसिपल से मोबाइल पर बात करने लगी। प्रिंसिपल उससे अश्लील बातें करता था। अकेले में मिलने के लिए दबाव डाल रहा था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button