
जबलपुर। बरेला थाना के गौर पुलिस चौकी अंतर्गत कटियाघाट में एक नाबालिग लड़की के गायब होने से हड़कंप मच गया। लेकिन पुलिस ने कुछ घंटों में ही उसे दस्तायाब कर लिया। कटियाघाट के पास रहने वाली 8 वर्षीय नाबालिग लड़की अपने घर के पास खेल रही थी। मगर काफी देर तक जब वह वापस नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी तलाश की लेकिन उसका कहीं कुछ पता नहीं चला। जिसके बाद परिजनों ने तत्काल थाने पहुंचकर पूरी घटना से पुलिस को अवगत कराया।
सीसीटीवी कैमरों से मिला सुराग
पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच करते हुए क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तो एक महिला बच्ची को साथ ले जाती हुई दिखी। महिला की पहचान उसकी मुंंहबोली मौसी के रुप में हुई। जिसके आईटीआई स्थित घर से नाबालिग को दस्तायाब कर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है।







