जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

बरगी बांध के 8 गेट और खोले गए अब कुल 15 गेटों से छोड़ा जा रहा पानी

बरगी बांध के 8 गेट और खोले गए अब कुल 15 गेटों से
छोड़ा जा रहा पानी
जबलपुर यश भारत। बरगी बांध में पानी की आवक बढ़ने और बांध के जलस्तर में उल्लेखनीय जाता होने के बाद शनिवार दोपहर को बांध प्रबंधन के द्वारा आठ और गेट खोले जाने का निर्णय दिया गया। दोपहर करीब 1:30 से 2:00 बजे के बीच हॉट गेट और खोल दिए गए। कार्यपालन यंत्री राजेश सिंह के अनुसार फिलहाल सभी 15 गेटों को 1.56 मीटर खोला गया है। और इनके जरिए की एक लाख 19 हजार क्यूसेक से ज्यादा पानी छोड़ा जा रहा है। बांध के कैचमेंट एरिया मंडला डिंडोरी में हुई तेज बारिश के बांध का जलस्तर आज 420 मीटर तक पहुंच गया था जिसके बाद और गेट खोलने की आवश्यकता महसूस हुई। गौर तलब है की बांध के सात गेट पहले ही खुले हुए थे और शनिवार को खोले गए गेटों के बाद अब 21 में से 15 गेट खोले जा चुके हैं। उल्लेखनीय है है कि इस वर्षाकाल में यह दूसरा मौका है जब इतनी बड़ी संख्या में गेट खोलने की नौबत आई। इसके पूर्व 17 गेट खुले थे जिनमें से 12 गेटों को बाद में बांध का जलस्तर नियंत्रित होने के बाद बंद कर दिया गया था और फिर 5 गेट आधा मीटर खुले थे। लेकिन शुक्रवार को दो गेट और खोलने पड़े और उसके बाद शनिवार को फिर आठ गेट खोले गए।

अलर्ट मोड पर प्रशासन

बरगी बांध के 15 गेट खुलने के बाद एक बार फिर प्रशासन अलर्ट मोड पर है। बरगी बरेला भेड़ाघाट ग्वारीघाट सहित अन्य निचले क्षेत्रों में जल स्तर में वृद्धि हो सकती है जिसके लिए संबंधित थानों को भी अलर्ट रहने की सूचना दे दी गई है। नर्मदा की जल स्तर में भी उल्लेखनीय इजाफा हो रहा है ऐसे में अधिक सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button