जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

खंदारी जलाशय के 70 साल बुज़ुर्ग मगर राजा की मौत, वन विभाग ने किया अंतिम संस्कार

200 किलो वजनी और करीब 16 फीट लंबे इस मगर की उम्र लगभग 70 साल

खंदारी जलाशय के 70 साल बुज़ुर्ग मगर राजा की मौत, वन विभाग ने किया अंतिम संस्कार

जबलपुर के खंदारी जलाशय में रहने वाले मशहूर मगरमच्छ ‘राजा’ की शुक्रवार रात मौत हो गई। लगभग 200 किलो वजनी और करीब 16 फीट लंबे इस मगरमच्छ की उम्र लगभग 70 साल बताई जा रही है। शनिवार को वेटनरी टीम द्वारा पोस्टमार्टम करने के बाद डीएफओ और रेंजर की मौजूदगी में उसका अंतिम संस्कार किया गया।

सुबह गश्त के दौरान जलाशय की निगरानी करने वाले कर्मचारी ने राजा को पानी में उतरा हुआ देखा और तुरंत वन विभाग को सूचना दी। दोपहर में टीम मौके पर पहुंची और भारी मशक्कत के बाद राजा का शव निकाला गया। पोस्टमार्टम जलाशय के किनारे ही किया गया और वहीं उसका अंतिम संस्कार संपन्न हुआ।

1763813381 Untitled 8 copy

खंदारी जलाशय में यह मगरमच्छ लोगों के आकर्षण का बड़ा केंद्र था। दूर-दूर से आने वाले पर्यटक अक्सर राजा को देखने पहुंचते थे। वन विभाग के अनुसार, उम्रदराज होने के कारण उसकी मौत हुई है, हालांकि सटीक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद सामने आएगा।

1883 में बने इस जलाशय के चारों ओर घना जंगल है। पहले यह वन विभाग के नियंत्रण में था, बाद में नगर निगम इसे अपने अधिकार क्षेत्र में ले गया और यहां डुमना नेचर पार्क विकसित किया गया। बताया गया कि पिछले एक सप्ताह से राजा दिखाई नहीं दे रहा था, जिसे लेकर सुरक्षाकर्मी लगातार तलाश में थे। शुक्रवार शाम उसकी लाश मिलने पर पुष्टि हुई कि वह राजा ही था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button