जबलपुरमध्य प्रदेश

21 चाकू के साथ 7 आरोपी गिरफ्तार, हथियारों के सप्लायर की तलाश तेज

पुलिस की बड़ी कार्रवाई

जबलपुर,यशभारत। पुलिस ने विशेष अभियान के तहत अवैध हथियार रखने और बेचने की फिराक में घूम रहे आरोपियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय के निर्देशन में नगर पुलिस अधीक्षकों एवं थाना प्रभारियों द्वारा की गई कार्रवाई में 7 आरोपियों को 21 चाकुओं सहित रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया।

थाना हनुमानताल प्रभारी सुभाषचंद्र बघेल ने बताया कि 10 जनवरी 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि मंडी मदार टेकरी कब्रिस्तान के पास एक युवक भारी मात्रा में चाकू बेचने की फिराक में ग्राहकों का इंतजार कर रहा है। दबिश देने पर संदिग्ध युवक मोह. मजीद शॉ (18 वर्ष) निवासी टेढ़ी नीम हनुमानताल पकड़ा गया। उसकी तलाशी लेने पर कमर में 2 चाकू और जेब में 5 चाकू बरामद हुए।

इसी तरह थाना अधारताल पुलिस ने रावण पार्क के पास दबिश देकर राहुल उर्फ टिर्री रैकवार (26 वर्ष) निवासी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी को एक थैले में रखे 2 बटनदार और 6 चायना चाकुओं के साथ गिरफ्तार किया।

थाना ओमती पुलिस ने कलेक्ट्रेट गेट के पास दबिश देकर मोह. राशिद (20 वर्ष) निवासी मक्का नगर को 1 चाकू के साथ पकड़ा।
थाना तिलवारा पुलिस ने बरगी हिल्स रोड पर दबिश देते हुए मनीष पटेल (36 वर्ष) निवासी सगड़ा बस्ती को बका नुमा चाकू के साथ गिरफ्तार किया।
थाना ग्वारीघाट पुलिस ने साकेत धाम के पास दबिश देकर अजय यादव (20 वर्ष) निवासी साकेत धाम को बटनदार चायना चाकू के साथ पकड़ा।
थाना कैंट पुलिस ने आरसी ग्राउंड के पास दबिश देकर दिव्यम स्वामी (18 वर्ष) निवासी बाजपेई कंपाउंड को 1 चाकू सहित गिरफ्तार किया।
थाना लार्डगंज पुलिस ने कछपुरा मालागोदाम रोड के पास दबिश देकर सुमित केट (23 वर्ष) निवासी गुलौआ चौक को 1 चाकू के साथ पकड़ा।

सभी आरोपियों के विरुद्ध धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की गई है। पुलिस चाकुओं के स्रोत की जानकारी जुटा रही है और अवैध हथियारों का कारोबार करने वाले मुख्य सप्लायर तक पहुंचने के प्रयास जारी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button