जबलपुरदेशमध्य प्रदेश
बद्रीनाथ हाईवे का 50 मीटर का हिस्सा बहा : हिमाचल में लैंडस्लाइड, NH-5 बंद

उत्तराखंड के चमोली जिले में बद्रीनाथ नेशनल हाईवे (NH-7) का 50 मीटर का हिस्सा बह गया। शुक्रवार को हुई भारी बारिश के बाद लांबगढ़ नाले में जलस्तर बढ़ गया था, जिसके चलते हाईवे का हिस्सा बहा।
हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में चौरा के पास लैंडस्लाइड होने के चलते नेशनल हाईवे-5 ब्लॉक हो गया। हाईवे पर कई दूसरी जगहों पर भी लैंडस्लाइड हुई हैं।
राजस्थान की राजधानी जयपुर में सुबह करीब चार बजे से जोरदार बारिश हो रही है, इसके चलते कई क्षेत्रों में एक-एक फीट तक पानी भर गया है। जयपुर से चलने वाली कई ट्रेनों को भी रद्द किया गया है।
उधर, जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में अचानक बाढ़ आने से नाले पर बना एक फुटब्रिज टूट गया। यह पुल रामनगर तहसील के तीन ब्लॉक को आपस में जोड़ता था। पुल के टूटने से लोगों को अपनी जान खतरे में डालकर नाला पार करना पड़ रहा है।