जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

जबलपुर के खमरिया लेक से 5.5 फीट लंबा मगरमच्छ रेस्क्यू, डुमना जलाशय में छोड़ा जाएगा

जबलपुर: जबलपुर के खमरिया थाना क्षेत्र स्थित खमरिया लेक में काफी समय से मगरमच्छ की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद, आखिरकार आज उसका सफल रेस्क्यू कर लिया गया। स्थानीय निवासियों, खासकर मॉर्निंग और इवनिंग वॉक करने वाले लोगों ने अक्सर इस मगरमच्छ को सुबह और शाम के वक्त पानी से बाहर पत्थरों पर बैठे देखा था, जिससे क्षेत्र में भय का माहौल था।

लगातार मिल रही सूचनाओं के बाद खमरिया पुलिस ने सर्प एवं वन्य प्राणी विशेषज्ञ धनंजय घोष को इसकी जानकारी दी। धनंजय घोष ने मगरमच्छ को पकड़ने के लिए लेक में जाल लगाया। उनकी मेहनत रंग लाई और चार दिन के भीतर ही मगरमच्छ को सुरक्षित रूप से रेस्क्यू कर लिया गया।

सर्प एवं वन्य प्राणी विशेषज्ञ धनंजय घोष ने बताया कि पकड़े गए मगरमच्छ की अनुमानित उम्र लगभग 4 से 5 वर्ष है और इसकी लंबाई लगभग 5.5 फीट आंकी जा रही है।

मगरमच्छ के पकड़े जाने के बाद खमरिया क्षेत्र के निवासियों ने राहत की साँस ली है। घोष ने जानकारी दी कि रेस्क्यू किए गए इस मगरमच्छ को अब डुमना एयरपोर्ट के पास स्थित खंदारी जलाशय में सुरक्षित छोड़ दिया जाएगा, जो उसके प्राकृतिक आवास के लिए अधिक उपयुक्त है। इस सफल रेस्क्यू ऑपरेशन से वन विभाग और वन्य प्राणी विशेषज्ञों की टीम की सराहना हो रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button