मध्य प्रदेशराज्य

5 दिन से घर में रहा शव : बेटा और बेटी ने पुलिस से कहा- साहब… मम्मी गुम गई!

Table of Contents

ग्वालियर l ग्वालियर में एक बुजुर्ग महिला का ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है जिसे सुनकर लोग हथप्रभ रह गएl दरअसल 5 दिन पहले बुजुर्ग महिला की मौत घर में ही हो गई, बेटा बेटी ने पुलिस से कहा कि उनकी मम्मी कहीं गुम हो गई है l

 टोपी बाजार क्षेत्र से दुखद घटना सामने आई। शिक्षा विभाग की रिटायर्ड क्लर्क उर्मिला भदौरिया (70) की घर में मौत हो गई। शव पांच दिन तक कमरे में पड़ा रहा। मृतका के मानसिक रूप से कमजोर बच्चे बेटा अखंड (40) और बेटी रितु (38) मां के शव के साथ पांच दिन तक ऐसे रहे कि जैसे मां जिंदा है। पुलिस उनके सामने ही शव को उठा कर ले गई, लेकिन वह घर से बाहर तक नहीं निकले।

 रात को दोनों बच्चे कोतवाली थाना पहुंचे हैं और उन्होंने पुलिस अफसरों से कहा है कि उनकी मां खो गई है। उनकी मां कहीं मिल नहीं रही है। हालांकि पुलिस का कहना है कि दोनों बच्चों को थाने बुलवाया था। उनको उनके रिश्तेदार अपने साथ गांव ले गए हैं।

बताया जा रहा है कि मृतका के बच्चे मानसिक रूप से कमजोर हैं और उनको अभी भी नहीं पता है कि उनकी मां हमेशा के लिए साथ छोड़ गई है। आसपास रहने वालों ने बताया था कि वह महीनों से बाहर नहीं निकलते थे। घर की छत पर सालों से कचरा जमा हो रहा है। जबकि महिला का बेटा बी-टेक व बेटी बीएससी किए हुए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button