5 दिन की पुलिस रिमांड पर धोखाधड़ी का आरोपी, मामले को लेकर पूछताछ कर रही पुलिस

कटनी, यशभारत। धोखाधड़ी के मामले मेंं पिछले एक साल से फरार आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद कुठला पुलिस ने न्यायालय में पेश करते हुए उसका 5 दिन का पुलिस रिमांड लिया है। इस दौरान पुलिस उसे सघन पूछताछ करेगी। कुठला थाना प्रभारी अभिषेक चौबे ने बताया कि वर्ष 2023 में लोगों को 200 दिन में पैसे चार गुना करने का लालच देकर अपने जाल में फंसाकर लाखों रुपए हड़पने वाले मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया। धोखाधड़ी के एक मामले में पिछले एक साल से फरार आरोपी कुठला पुलिस के हत्थे चढ़ गया। आरोपी विश्वजीत सिंह पिता शमशेर सिंह निवासी भुडसा बड़वारा के द्वारा एसेक इन्वेसमेंट कंपनी खोली गई थी, जिसमें आरोपी लोगों को प्रतिदिन 2 प्रतिशत का ब्याज देने का वादा करता था और बहला फुसलाकर अपने जाल में फंसाता था। आरोपी के झांसे में आने वाले लोगों के रूपए लेकर फरार हो गया। ठगी की रकम लगभग 36 लाख रुपए बताई गई थी, जो पीडि़तों के सामने आने पर और भी अधिक हो सकती है। इस मामले मे पहले ही तीन आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, परंतु इस घोटाले का मास्टरमाइंड एफआईआर के बाद से ही फरार था। चौथे मुख्य आरोपी विश्वजीत सिंह को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार किया, जिसमे बाद उसे माननीय न्यायालय पेश किया गया। आरोपी वर्तमान में पुलित रिमांड पर है, जिससे पूछताछ की जा रही है। कार्यवाही में पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार के निर्देशन थाना प्रभारी कुठला अभिषेक चौबे व उनकी टीम उप निरीक्षक विनोद सिंह, प्रधान आरक्षक अजय यादव, नंदकिशोर व अन्य स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।