देश

दूसरे चरण में अब तक 47.62 फीसदी वोटिंग, मंत्री जयंत राज ने की मतदान करने की अपील

नाव पर ओवरलोड होकर बूथ पर पहुंच रहे मतदाता

दूसरे चरण में अब तक 47.62 फीसदी वोटिंग, मंत्री जयंत राज ने की मतदान करने की अपील

भवन निर्माण मंत्री एवं जदयू प्रत्याशी जयंत राज कुशवाहा ने मंगलवार को अमरपुर विधानसभा क्षेत्र में अपने परिवार के साथ मतदान किया। वे पत्नी शिल्पा सुरभि, माता और बच्चों संग पैतृक गांव स्थित मतदान केंद्र पहुंचे और शांतिपूर्ण माहौल में वोट डाला। मतदान के बाद जयंत राज ने कहा कि हर मतदाता का कर्तव्य है लोकतंत्र को मजबूत करना। उन्होंने लोगों से भयमुक्त होकर मतदान करने की अपील की और कहा कि लोकतंत्र के इस महापर्व में सभी अपनी सहभागिता निभाएं। जयंत राज ने भरोसा जताया कि एनडीए के पक्ष में भारी मतदान हो रहा है और वे भारी बहुमत से विजयी होंगे।

02:50 PM, 11-NOV-2025

Bihar Election: नाव पर ओवरलोड होकर बूथ पर पहुंच रहे मतदाता

bihar news 46c205dcc2c4b0587a395222107f31cf

 

कोसी क्षेत्र में सुपौल जिले के निर्मली विधानसभा क्षेत्र में मतदान के लिए लोग नाव पर ओवरलोड होकर पहुंच रहे हैं। इस क्षेत्र में बारिश और बाढ़ के कारण अन्य परिवहन विकल्पों की कमी है, जिससे निवासियों को वोट डालने के लिए नावों का सहारा लेना पड़ रहा है। तस्वीरों में लोग एक साथ नाव पर बैठकर अपनी लोकतांत्रिक जिम्मेदारी निभाते नजर आ रहे हैं, जो चुनावी प्रक्रिया के प्रति उनकी गंभीरता को दर्शाता है।

Bihar Election: जीतन राम मांझी बोले- 160 सीटों पर NDA की जीत तय

गया के महकार में केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने मतदान के बाद कहा कि महागठबंधन की सरकार की संभावना दूर-दूर तक नहीं है। उन्होंने तेजस्वी यादव पर बयान देते हुए कहा कि वह ख्याली पुलाव बना रहे हैं और हर चीज में कमाई की तलाश कर रहे हैं। मांझी ने विश्वास जताया कि 14 नवंबर को एनडीए को कम से कम 160 सीटों पर NDA की जीत तय है। नीतीश कुमार अगले मुख्यमंत्री होंगे। उन्होंने कहा कि आतंकवादियों के खिलाफ भी सख्त कदम उठाए गए हैं, और उनकी कोशिशों को विफल किया गया है। मांझी के कहा कि नीतीश कुमार की वापसी सभी की पहली पसंद है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button