विदेश

अमेरिका में 2 विमानों की टक्कर में 3 लोगों की मौत

हादसे का वीडियो आया सामने

अमेरिका के कोलोराडो में फोर्ट मॉर्गन म्यूनिसिपल एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान रविवार को 2 छोटे विमान हवा में टकरा गए. इस हादसे में तीन लोगो की मौत हो गई है जबकि तीन लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। ये जानकारी संघीय अधिकारियों और हवाई अड्डे के अधिकारियों की ओर से दी गई है। जानकारी के अनुसार टक्कर लगते ही दोनों विमानों में आग लग गई और वे जमीन पर गिर गए। एक विमान पूरी तरह जलकर राख हो गया और दूसरा विमान डैमेज हुआ है। मॉर्गन काउंटी शेरिफ ऑफिस ने विमान हादसे की पुष्टि की है।

ATC पर लगे कैमरे में कैद हुआ हादसा

मॉर्गन काउंटी शेरिफ ऑफिस की ओर से मीडिया ब्रीफिंग में बताया कि हादसा कोलोराडो के फोर्ट मॉर्गन म्यूनिसिपल एयरपोर्ट के पास विमान हादसा स्थानीय समयानुसार सुबह करीब 10 बजकर 40 मिनट हुआ। दोनों छोटे विमान थे, जो अचानक एक दूसरे को क्रॉस करते हुए आपस में टकरा गए। मॉर्गन एयरपोर्ट के ATC टॉवर पर लगे कैमरे में विमान हादसा कैद हुआ है, वीडियो में दूर से काले धुएं का गुबार दिखाई दे रहा है। राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड (NTSC) और संघीय विमानन प्रशासन (FAA) ने विमान हादसे की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button