कटनीमध्य प्रदेश

29 हजार 628 नागरिकों को दिलाई नशा न करने की शपथ, अभियान के समापन पर कलेक्टर ने कहा – समाज में चेतना और सकारात्मक बदलाव लाने का माध्यम बना अभियान

कटनी, यशभारत। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की प्रेरणा एवं पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना के मार्गदर्शन में पूरे प्रदेश में चलाए गए विशेष जन-जागरूकता अभियान नशे से दूरी है जरूरी का समापन समारोह आज 30 जुलाई को कटनी जिला मुख्यालय स्थित ऑडिटोरियम में गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। यह अभियान 15 से 30 जुलाई  तक पूरे प्रदेश में एक संगठित, समर्पित एवं प्रभावी जनआंदोलन के रूप में संचालित किया गया, जिसका उद्देश्य युवाओं सहित आमजन को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराना तथा नशा मुक्त समाज की दिशा में व्यापक जनसहभागिता सुनिश्चित करना था। समापन समारोह का आयोजन बस स्टैंड स्थित ऑटोडोरियम में हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में कलेक्टर दिलीप कुमार यादव उपस्थित रहे। उनके साथ पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा, सीईओ जिला पंचायत शिशिर गेमावत, एडीएम श्रीमती साधना परस्ते तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि कलेक्टर दिलीप कुमार यादव ने कहा कि यह अभियान समाज में चेतना और सकारात्मक बदलाव लाने का एक सशक्त माध्यम बना है। निश्चित रूप से इससे युवा वर्ग प्रेरित होकर एक स्वस्थ, नशा मुक्त जीवन शैली अपनाएगा।पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने अभियान की जिले में हुई गतिविधियों की जानकारी साझा करते हुए बताया कि कटनी जिले में इस अभियान के अंतर्गत स्कूल, कॉलेज, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड सहित 255 स्थलों पर विभिन्न जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। कुल 39 रचनात्मक कार्यक्रम संपन्न हुए जिनमें भाषण, निबंध, रंगोली, चित्रकला, स्लोगन लेखन, क्विज़, कविता, पोस्टर निर्माण, नुक्कड़ नाटक, मानव श्रृंखला, रैलियाँ एवं मैराथन दौड़ शामिल रहीं। 157 प्रतिभागियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। अभियान  के दौरान 29,628 नागरिकों को नशा न करने की शपथ दिलाई गई। बैनर, पंपलेट, लघु फिल्म, हस्ताक्षर अभियान, और जन-जागरूकता रैलियों के माध्यम से अभियान को जन-जन तक पहुंचाया गया।

समाज के विभिन्न वर्गों का रहा अभूतपूर्व सहयोग

अभियान की सफलता में जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, पत्रकार, व्यापारी संगठन, ऑटो-रिक्शा संघ, एनसीसी, स्काउट-गाइड, सामाजिक संगठन, विद्यालय, महाविद्यालय एवं खेल विभाग सहित कई संस्थाओं ने सराहनीय योगदान दिया। समारोह के समापन पर अभियान में विशेष योगदान देने वाले प्रतिभागियों एवं संस्थाओं को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इनकी रही उपस्थिति

इस अवसर पर एसडीएम कटनी प्रमोद चतुर्वेदी, सीएसपी श्रीमती नेहा पच्चीसिया, डीएसपी महिला सेल श्रीमती उषा राय, एसडीओपी आकांक्षा चतुर्वेदी (स्लीमनाबाद), एसडीओपी धीरेंद्र धार्वे (विजयराघवगढ़), प्रोविज़नल डीएसपी शिवा पाठक एवं जिले के समस्त थाना प्रभारीगण, प्रशासनिक अधिकारी, पत्रकारगण एवं नागरिकगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

IMG 20250730 201249
Oplus_0

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button