कटनीमध्य प्रदेश

23 वाहनों पर कार्यवाही, करीब दो लाख रुपये शमन शुल्क वसूला

जिले में परिवहन विभाग का सघन जांच अभियान,

कटनी- परिवहन आयुक्त के निर्देश पर एवं कलेक्टर आशीष तिवारी के मार्गदर्शन में अतिरिक्त जिला परिवहन अधिकारी संतोष पॉल द्वारा विगत 13 दिसंबर से 18 दिसंबर तक जिले के विभिन्न मार्गों पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस अभियान का उद्देश्य बिना वैध दस्तावेज, परमिट, फिटनेस, टैक्स एवं अन्य परिवहन नियमों का उल्लंघन कर संचालित हो रहे वाहनों पर प्रभावी कार्रवाई करना था, ताकि सड़क सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके और आम नागरिकों की जान-माल की सुरक्षा बनी रहे।
अभियान के दौरान जिले के प्रमुख मार्गों पर कुल 138 वाहनों की जांच की गई। जांच के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 23 वाहनों पर कार्रवाई करते हुए 1,97,820 रुपये का शमन शुल्क वसूल किया गया। यह अभियान विशेष रूप से कटनी–मैहर मार्ग एवं कटनी–जबलपुर मार्ग पर केंद्रित रहा, जहां यात्री एवं मालवाहक वाहनों की आवाजाही अधिक रहती है।
कटनी–मैहर मार्ग पर थाना कुठला अंतर्गत की गई जांच में कई गंभीर अनियमितताएं सामने आईं। इस मार्ग पर वाहन क्रमांक MP21G0957 से 34,160 रुपये, DL1LR9214 से 39,160 रुपये, MP20ZE5917 से 18,000 रुपये, MP21L1012 से 5,000 रुपये, MP20GA9585 से 5,000 रुपये तथा MH40DL2902 से 10,000 रुपये का जुर्माना वसूला गया। इन वाहनों में परमिट, टैक्स अथवा अन्य वैधानिक दस्तावेजों में कमी पाई गई थी।
इसी प्रकार कटनी–जबलपुर मार्ग पर थाना यातायात अंतर्गत सघन जांच की गई। इस मार्ग पर MP21R5003 से 15,000 रुपये, MP21R2237 से 5,000 रुपये, MP20GA5841 से 10,000 रुपये, MP21R3011 से 10,000 रुपये, MP20GA6032 से 5,000 रुपये, MP21R4069 से 5,000 रुपये, MP21R3575 से 5,000 रुपये, MP07ZY1323 से 3,000 रुपये, MP16GA1183 से 5,000 रुपये, MP21L0991 से 1,000 रुपये, MP04YK7817 से 1,000 रुपये, MP18DA0146 से 2,000 रुपये, MP20LB4076 से 1,000 रुपये, MP20GA7372 से 500 रुपये, MP21G0784 से 1,000 रुपये, MP21G6084 से 1,000 रुपये तथा UP14DT7333 से 15,000 रुपये का जुर्माना वसूला गया।
जांच के दौरान गंभीर उल्लंघन पाए जाने पर थाना यातायात में कुल चार वाहनों को जप्त कर सुरक्षार्थ रखा गया। इसके अतिरिक्त एक बस वाहन क्रमांक RJ27PB2806 को कटनी–जबलपुर मार्ग पर बिना परमिट संचालित पाए जाने पर जप्त कर परिवहन कार्यालय कटनी में सुरक्षित रखा गया। वहीं, एक ऑटो रिक्शा को भी नियमों के उल्लंघन के चलते जप्त कर आरटीओ कार्यालय कटनी में सुरक्षार्थ रखा गया।
अतिरिक्त जिला परिवहन अधिकारी संतोष पॉल ने बताया कि यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। उन्होंने वाहन चालकों एवं वाहन स्वामियों से अपील की कि वे अपने वाहनों के सभी वैध दस्तावेज जैसे परमिट, फिटनेस, बीमा, टैक्स एवं ड्राइविंग लाइसेंस अद्यतन रखें और परिवहन नियमों का पालन करें। नियमों की अनदेखी करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस सघन जांच अभियान से जिले में परिवहन नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ी है और अवैध रूप से संचालित वाहनों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित हुआ है। परिवहन विभाग का यह कदम सड़क सुरक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button