शांति समिति की बैठक में उठा अवैध शराब का मुद्दा, बरही में आयोजित बैठक में लोगों ने लगाए गंभीर आरोप, रंग में भंग डालने पर नजर रखेगी पुलिस

बरही, यशभारत। आगामी त्यौहार होलिका दहन, धुरेड़ी, रमजान और नवरात्रि के दौरान क्षेत्र की कानून व्यवस्था दुरुस्त बनाए रखने के मद्देनजर थाना परिसर बरही में शांति समिति की बैठक शुक्रवार की शाम सम्पन्न हुई। बैठक में तहसील और थाना प्रभारी ने सौहार्दपूर्ण तरीके और भाईचारे के साथ त्यौहार मनाने की अपील की और कानून व्यवस्था बनाने में नागरिकों से सहयोग करने की अपेक्षा जताई। बैठक के दौरान अवैध शराब का मुद्दा हर बार की तरह इस बार भी छाया रहा, तो वही क्रेशर प्लांट और परिवहन के दौरान उडऩे वाले धूल के गुब्बार का मुद्दा भी उठा। इस दौरान नगर परिषद बरही के अध्यक्ष पीयूष अग्रवाल, पूर्व नपा अध्यक्ष सतीश तिवारी, लालजी मिश्रा, पार्षद सुरेश सोनी, हीरालाल महतेल, इकबाल पबार, संतोष द्विवेदी, प्रवीण त्रिवेदी, सरमन सोनी, नयूम खान पप्पू समेत नगर के जनप्रतिनिधिगण, मीडिया कर्मी मौजूद रहे।
विजयराघवगढ़ थाने में शांति समिति की बैठक
होली एवं रमजान पर्व को ध्यान में रखते हुए एसपी अभिनव विश्वकर्मा ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी थाना प्रभारियों को शांति समिति की बैठक का आयोजन करने के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में विजयराघवगढ़ थाने में शांति समिति की बैठक का आयोजन जनप्रतिनिधियों, नागरिकों, अधिकारियों की उपस्थिति में किया गया। एसडीओपी वीरेंद्र धार्वे ने होली एवं रमजान को लेकर जारी गाइड लाइन के बारे सभी को बताया। पर्व के दौरान व्यवस्थाओं को लेकर लोगों ने सुझाव दिए। पुलिस ने जनमानस से अपील की कि होलिका दहन 10.30 से 11.30 तक किया जाए। धुरेड़ी पर किसी को जबरन रंग न लगाएं। केमिकल युक्त रंगों से परहेज करें और हर्बल गुलाल या रंगों का ही उपयोग करें। पुलिस ने कहा कि त्योहार के दौरान संपूर्ण क्षेत्र में पुलिस की निगरानी रहेगी। शराब पीकर उत्पात मचाने, रंग में भंग डालने वालों पर कार्यवाही की जाएगी। इस अवसर पर जनपद उपाध्यक्ष उदयराज सिंह चौहान, नगर परिषद उपाध्यक्ष हरिओम बर्मन, तहसीलदार मनीष शुक्ला, बीएमओ डॉ. विनोद कुमार, एसआई अश्वनी यादव, एसआई आर के झा, अरविंद बडग़ैयां, शिक्षक हरीश दुबे, जयवंत सिंह चौहान, वी पी सेन, शरद द्विवेदी, शहजाद हुसैन रिजवी, उमेश निगम, विजय सिंह राजपूत, अखिलेश दीक्षित, अरविंद गर्ग, पप्पू प्रजापति, अंजनी झा, पत्रकार पंडित जागेश्वर मिश्रा, मोहम्मद लईक, आशुतोष सराफ, हंसराज सिंह ठाकुर की उपस्थिति रही।







