जबलपुरमध्य प्रदेश

22 वर्षों की सेवा परंपरा: नरसिंह मंदिर गीता धाम में जन्मोत्सव पर 515 मरीजों की जांच

155 मोतियाबिंद ऑपरेशन तय

जबलपुर,यशभारत। संस्कारधानी जबलपुर में परम पूज्य स्वामी रामचंद्र दास शास्त्री के पावन जन्मोत्सव पर आयोजित निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर में इस वर्ष 515 मरीजों की जांच की गई, जिनमें से 155 को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चिन्हित किया गया। शिविर का आयोजन श्री सनातन धर्म महासभा जबलपुर एवं नरसिंह मंदिर गीता धाम परिवार द्वारा विगत 22 वर्षों से निरंतर किया जा रहा है। कार्यक्रम में संतों ने कहा कि बच्चों में बचपन से ही सेवा और पीड़ितों की सहायता के संस्कार डालना आवश्यक है, जिससे समाज में करुणा और सहयोग की भावना बढ़े।

संतों का संदेश

डॉ. स्वामी नरसिंह देवाचार्य, स्वामी राधे चैतन्य, स्वामी हनुमान दास एवं वासुदेव शास्त्री ने कहा कि गुरु कृपा से ही जीवन में आध्यात्मिक उन्नति और रोगों से लड़ने की शक्ति मिलती है। लौकिक नेत्रों को आध्यात्मिक ज्ञान से और भौतिक नेत्रों को चिकित्सकीय उपचार से स्वस्थ रखने का यह सेवा प्रकल्प समाज के लिए प्रेरणास्रोत है।

22 वर्षों से निरंतर सेवा

अमेरिका निवासी हरकेश सिंह ठाकुर के सहयोग से आयोजित इस शिविर में डॉ. पवन स्थापक द्वारा देवजी नेत्रालय, तिलवारा घाट में निःशुल्क जांच उपरांत मोतियाबिंद ऑपरेशन एवं लेंस प्रत्यारोपण किया जाता है।

मंत्री राकेश सिंह का सम्मान

03 28

कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह को संतों के सानिध्य में शाल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर महापौर जगत बहादुर सिंह ‘अन्नू ’ सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। मंच संचालन प्रवेश खेड़ा एवं लकी भाटिया ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन दीपक असरानी ने किया। आयोजन में विभिन्न सामाजिक संगठनों, चिकित्सकों और भक्त परिवारों का विशेष सहयोग रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button