2 बाइक्स की सीधी भिड़ंत, 5 घायल, दो जबलपुर रेफर : घटना के बाद मच गया हड़कंप

सिवनी यश भारत:-सिवनी जिले के आदिवासी बाहुल्य विकास खंड घंसौर के अंतर्गत आने वाले बिनोरी घाट के समीप रात्रि के समय एक सड़क हादसा हो गया। जहां दो बाइको की आपस में भिड़ंत हो गई। इस हादसे में पांच लोग घायल हो गए। जिनमें से दो घायलों को जबलपुर रेफर किया गया।
जानकारी के अनुसार एक बाइक में तीन लोग और एक बाइक में दो लोग सवार होकर कहीं जा रहे थे। जब वह बिनोरी घाट के समीप पहुंचे तो दोनों बाइक आपस में टकरा गई। इस टक्कर में पांच लोग घायल हो गए। घटना की जानकारी प्रत्यक्ष दर्शियों ने पुलिस और 108 वाहन में दी। जिसके बाद घायलों को एंबुलेंस की मदद से समुदाय स्वास्थ्य केंद्र लाया गया,जहां 2 लोगो की स्थिति को देखते हुए डॉक्टर ने उन्हें मेडिकल कॉलेज जबलपुर रेफर कर दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस घटनाक्रम की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि हादसा कैसे हुआ। घायलों के नाम धर्मेंद्र बरकड़े पिता धनराज बरकड़े उम्र 18 वर्ष निवासी गंगपुर, धनराज बरकड़े पिता शुकलू बरकड़े उम्र 40 वर्ष निवासी गंगपुर, देवी सिंह कुंधा पिता बलराम कुंधा उम्र 21 वर्ष, गोविंद अइयाम पिता रामकुमार अइयाम उम्र 24, नीलेश मरावी पिता लाल सिंह मरावी उम्र 22 वर्ष है। थाना प्रभारी डोमन सिंह मरावी ने बताया कि बाइकों की भिड़ंत में पांच लोगों की घायल होने की जानकारी मिली थी फिलहाल घटनाक्रम की जांच की जा रही है।